Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने जनपद ललितपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री ने जनपद ललितपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
12 (1)

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद ललितपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने मौके पर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज के मॉडल का अवलोकन किया। ज्ञातव्य है कि यह मेडिकल कॉलेज 23.42 एकड़ भूमि पर 268 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में प्रतिवर्ष 100 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, ललितपुर के निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ जनवरी, 2023 तक पूर्ण किया जाए, ताकि मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ हो सके। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य के लिए रात्रिकालीन शिफ्ट एक्टिवेट करते हुए कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपद ललितपुर सहित आस-पास की जनता एवं मध्य प्रदेश की एक बड़ी आबादी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लाभान्वित होगी। निरीक्षण के दौरान जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्रदेव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री श्री मनोहर लाल मन्नू कोरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री जनपद ललितपुर में संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
Next: मुख्यमंत्री ने जनपद ललितपुर में जल-जीवन मिशन (हर घर जल) के अन्तर्गत 174.79 करोड़ रु0 लागत से निर्माणाधीन कचनौदा बांध ग्राम समूह पेयजल योजना का निरीक्षण किया

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.