Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिव्यागों को वितरित की सेमी ऑटोमेटिक ट्राई साइकिलें
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिव्यागों को वितरित की सेमी ऑटोमेटिक ट्राई साइकिलें

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20220513-WA0699 (1)

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैंप कार्यालय-7 कालिदास मार्ग पर आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के निवासी 12 दिव्यांगों को सेमी आटोमेटिक ट्राई साइकिलो का वितरण किया। आईआईटी कानपुर द्वारा समर्थित स्टार्टअप मेसर्स साइकिल स्पीड ने सेमी ऑटोमेटिक इलेक्ट्रिक साइकिल स्प्रिट ने  सेमी आटोमेटिक ट्राई साइकिल बनायी है, ग्रीन गैस लिमिटेड जो कि गेल व इंडियन आयल का संयुक्त उपक्रम है ,के द्वारा कारपोरेट सोशल  रिस्पांसिबिलिटी फंड के तहत दिव्यांगों को वितरित की गई।यह  आईआईटी के  युवा इन्टरप्रेन्योर, गौरव द्वारा डिजाइन की गई है। ट्राई साइकिल में लिथियम बैटरी है ,जिसका वजन बहुत कम है और इसकी लाइफ ज्यादा है। ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगो के चेहरे खिल उठे और दिव्यागों ने उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति  इसके लिए आभार जताया। उपमुख्यमंत्री ने ट्राई साइकिल में सामान रखने के लिए बॉक्स बनाने  तथा इसको रोजगार के लिए उपयोगी बनाने व डिलीवरी वैन के रूप में विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा  निर्माण व वितरण के सभी सम्बंधित लोगो को  बधाई दी।
इस अवसर पर ग्रीन गैस लिमिटेड के डायरेक्टर कमर्शियल श्री शरद कुमार ,आईआईटी कानपुर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री पीयूष मिश्रा ,राहुल पटेल, ग्रीन  गैस लि के एम डी  प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक ने किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन
Next: मुख्यमंत्री ने वाराणसी मण्डल के विकास एवं निर्माण कार्याें की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.