Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने आगामी 03 जून, 2022 को लखनऊ में आयोजित होने वाली तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

मुख्यमंत्री ने आगामी 03 जून, 2022 को लखनऊ में आयोजित होने वाली तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आगामी 03 जून, 2022 को लखनऊ में आयोजित होने वाली तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में 80 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट के निवेश प्रस्तावों का शुभारम्भ किया जाएगा। यह कार्यक्रम गोमतीनगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी@3.0 कम्पेन्डियम का विमोचन भी किया। इस समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने आज अपने सरकारी आवास पर तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी की समीक्षा करते हुए इससे सम्बन्धित सभी कार्यक्रमों की पूरी तैयारी पुख्ता एवं समयबद्ध ढंग से किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। इस आयोजन में कई केन्द्रीय व राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, औद्योगिक घराने, व्यापारिक संगठन, निवेशक, उद्योगपति और उच्चाधिकारी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री जी ने तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रतिभाग करने वाले अति विशिष्ट महानुभावों को सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके प्रवास तथा परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल कार्यों का सफल संचालन एवं समन्वय सुनिश्चित किया जाए। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर उत्तर प्रदेश की छवि को उभारते हुए प्रचार-प्रसार की रणनीति अपनायी जाए। विशिष्ट महानुभावों के लिए लायजन ऑफिसर्स की तैनाती सुनिश्चित करते हुए उन्हें उचित प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। पूरे लखनऊ शहर तथा कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई की व्यवस्था में भी कोई कमी न रहे।
मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने के रूट्स पर ट्रैफिक के सुचारु प्रबन्धन के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि बिजली की निर्बाध आपूर्ति एवं फायर सेफ्टी के प्रबन्ध सुनिश्चित हों। उन्होंने तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी के सभी जनपदों में सजीव प्रसारण की सुचारु व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त श्री अरविन्द कुमार, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री जी को तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।

Post navigation

Previous: संतकबीर नगर स्थित मगहर धाम का पर्यटन विकास 1761.21 लाख रूपये की लागत से कराया जा रहा है
Next: मुख्यमंत्री ने हॉकी प्रतियोगिता एशिया कप-2022 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई दी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.