Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिपाही की लापता बेटी की हत्या, सड़क किनारे जलता मिला था शव, देर रात हुई शिनाख्त
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

सिपाही की लापता बेटी की हत्या, सड़क किनारे जलता मिला था शव, देर रात हुई शिनाख्त

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (23)

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में जलेसर मार्ग पर मिला युवती का अधजला शव सिपाही की बेटी का निकला। उसकी शिनाख्त 20 वर्षीय खुशबू पुत्री वीरपाल सिंह के रूप में हुई। वह शांत कुंज कालोनी, मंडी समिति, एत्माद्दौला की रहने वाली थी। खुशबू बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह 30 मई को घर से स्कूल के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई।

पिता ने 31 मई को एत्माद्दौला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। वीरपाल मथुरा के सदर क्षेत्र में यूपी 112 की पीआरवी पर तैनात हैं। घटना के संबंध में खंदौली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

पेड़ के पास जलता मिला था शव 

आगरा-जलेसर मार्ग पर गांव आविदगढ़ मोड़ के समीप बुधवार तड़के युवती का शव जलता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। युवती नीली जींस और लाल टॉप पहने हुए थी। पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक युवती का चेहरा, हाथ और पेट तक का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। देर रात युवती की शिनाख्त हो सकी। 

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 

युवती की हत्या कर उसे किसने और क्यों जलाया। इसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे गए हैं। पुलिस के मुताबिक युवती का शव जहां जलाया गया है। पास में ही रामदास कोल्ड स्टोरेज है। सामने दुकानें भी बनी हैं। एक परिवार भी रहता है, लेकिन किसी ने कुछ नहीं देखा।   

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश में परेशानी, रद्द रहेंगी ये 10 ट्रेनें, जानें क्या है वजह
Next: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,814 सैम्पल की जांच की गयी

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.