Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हज-2022 हेतु लखनऊ से प्रथम उड़ान के हज यात्रियों की बसों को हज हाउस से राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी, एवं श्री मोहसिन रजा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

हज-2022 हेतु लखनऊ से प्रथम उड़ान के हज यात्रियों की बसों को हज हाउस से राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी, एवं श्री मोहसिन रजा ने झण्डी दिखाकर रवाना किया

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

हज-2022 हेतु लखनऊ की प्रथम उड़ान सं० एस०वी० 5747 के हज यात्रियों की बसों को मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ से राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ एवं हज श्री दानिश आजाद अंसारी, अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति श्री मोहसिन रजा एवं मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना सूफियान निज़ामी एवं मौलाना मुश्ताक साहब द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। प्रथम उड़ान अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः05 पर रवाना हुई, जिससे 282 हज़ यात्री गये। इसमें 148 पुरुष एवं 134 महिलाएं सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी, ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने हज यात्रियों से अपील की कि हज की इबादत के दौरान वह अपनी दुआओं में देश की तरक्की, अमन व खुशहाली बनाएं रखने की भी दुआ करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है और हज यात्रियों की सभी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी श्री एस०पी० तिवारी ने बताया कि प्रथम उड़ान सं० एस०वी0 5747 अपने निर्धारित समय प्रातः 08ः05 पर रवाना हुई, जिससे 282 हज़ यात्री गये। इसमें 148 पुरुष एवं 134 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर 250 हज यात्री लखनऊ जिले के गये हैं। द्वितीय उड़ान जो सऊदी एयरलाइंस की शिड्यूल उड़ान थी, एस०वी० 891 अपने निर्धारित समय 11ः05 बजे 79 हज यात्रियों के साथ रवाना हुई, इसमें 47 पुरुष एवं 32 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान से अधिकतर 57 हज यात्री लखनऊ जिले के गये हैं। इस उड़ान से हज यात्रियों के सहयोगार्थ एक खादिमुल हुज्जाज प्रयागराज के श्री आसिफ मुस्तफा भी गये हैं।
राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज, श्री दानिश आजाद अंसारी अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति श्री मोहसिन रजा ने हज यात्रियों के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा और संतोष व्यक्त किया तथा विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई व पीने के पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक श्री आर0पी0 सिंह व अन्य सर्वगणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 78,814 सैम्पल की जांच की गयी
Next: प्रदेश में अब तक 3.03 लाख मीट्रिक टन हुई गेहूँ की खरीद

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.