Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नए सीजन में जेल की हवा खाएंगे गुड्डू भैया! जानें कैसी होगी मिर्जापुर 3 की कहानी
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नए सीजन में जेल की हवा खाएंगे गुड्डू भैया! जानें कैसी होगी मिर्जापुर 3 की कहानी

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

ओटीटी के बढ़ते चलन की वजह से मेकर्स हर दिन दर्शकों के लिए कुछ ना कुछ नया पेश करते रहते हैं। ऐसे में कुछ सीरीज की लोकप्रियता को देखते हुए एक तरफ जहां मेकर्स लगातार इनके नए सीजन रिलीज कर रहे हैं, तो वहीं फैंस भी बेसब्री से अपने पसंदीदा सीरीज के नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी पर मौजूद इन्हीं लोकप्रिय सीरीज में शामिल है अमेजॉन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज मिर्जापुर। इसके दो सीजन की अपार सफलता के बाद अब मेकर्स जल्द ही इसका तीसरा सीजन भी रिलीज करने वाले हैं। इसी बीच तीसरे सीजन की कहानी को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है।

मिर्जापुर 3 की कहानी की बात करें तो तीसरे सीजन में गुड्डू भैया का भयंकर आक्रोश देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ अपने इकलौते बेटे मुन्ना को खोने की वजह से कालीन भैया का गुस्सा भी सातवें आसमान पर दिखाई देगा। ऐसे में अब इस सीजन यह लड़ाई और भी भयानक मोड़ लेने वाली है। सीरीज के शानदार शॉर्ट फिल्माने के लिए मेकर्स जी-तोड़ कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि मुंबई में बारिश के बावजूद सीरीज की शूटिंग लगातार जारी है। इसके अलावा सीरीज के कलाकार भी अपने किरदार के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुंबई में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, लेकिन मिर्जापुर 3 के मेकर्स सीरीज में थोड़ी भी देर नहीं करना चाहते। यही वजह है कि बारिश के बावजूद काम जारी है। इसके लिए मुंबई के मलाड और मड आयलैंड इलाके में तैयारी भी चल रही है। सीरीज के नए सीजन में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। सीरीज के मशहूर किरदार गुड्डू भैया उर्फ अली फजल इस बार पहले से ज्यादा ताकतवर और खूंखार नजर आने वाले हैं। मिर्जापुर के तीसरे सीजन में फैंस को अली फजल का गजब ट्रांसफॉरमेशन भी देखने को मिलेगा, जिसके लिए एक्टर जिम में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं।

इस सीजन अली फजल दमदार एक्शन करते दिखेंगे।फिलहाल अभिनेता मुंबई में इसकी शूटिंग में व्यस्त हैं। गोली, कट्टे और मारकाट के लिए मशहूर इस सीरीज के तीसरे भाग में दर्शकों को हाई वोल्टेज एक्शन देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तीसरे सीजन में गुड्डू भैया जेल की हवा भी खाएंगे। वहीं सीजन 2 में मुन्ना की मौत के बाद आभ कालीन भैया सीजन 3 में बदला लेते नजर आएंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मुंबई के मलाड में कालीन भैया के घर को रीक्रिएट किया गया है और जल्द ही पंकज त्रिपाठी भी सीरीज के तीसरे सीजन के शूटिंग में शामिल होंगे।

Post navigation

Previous: यूपी: पुलिस कांस्टेबल के 15 हजार नए जवानों की ट्रेनिंग हुई पूरी
Next: मैंगलोर से दुबई गया विमान खराबी के बाद ग्राउंड किया गया, मुंबई से दूसरा विमान भेजा गया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.