Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अब क्लस्टर स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग बनाएगा आधार
  • बिजनेस

अब क्लस्टर स्तर पर बेसिक शिक्षा विभाग बनाएगा आधार

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (38)

उ0प्र0 बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को यूनीफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर एवं स्कूल बैग के क्रय से सम्बन्धित धनराशि उनके माता-पिता/अभिभावकों के आधार सीडेड बैंक खातों में डी०बी०टी० के माध्यम से गत वर्ष (2021-22) से प्रेषित किया जा रहा है। गत वर्ष मात्र माता/पिता/अभिभावकों के आधार का प्रमाणीकरण कराया गया था, वहीं इस वर्ष बच्चों का भी आधार प्रमाणित किया जा रहा है।
यह जानकारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा श्री विजय किरन आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 1.25 करोड़ बच्चों के आधार प्रमाणित हो चुके हैं, शेष बच्चों के आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया गतिमान है। विभाग द्वारा पूर्व से ही प्रत्येक ब्लॉक संसाधन केन्द्रों को दो-दो आधार नामांकन किट्स उपलब्ध कराये गये है, किन्तु परिषदीय विद्यालयों में नामांकित बच्चों की संख्या एवं कार्य के महत्व को देखते हुए मा० बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी की पहल पर अब प्रत्येक कलस्टर स्तर पर आधार नामांकन केन्द्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इससे वर्तमान में आधार कार्ड विहीन बच्चों के साथ-साथ प्रतिवर्ष नये प्रवेश लेने वाले लाखों बच्चे भी लाभान्वित होंगे। इसके लिए श्रीट्रॉन इण्डिया के सहयोग से प्रदेश के सभी 8249 न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों पर आधार नामांकन एवं अपडेशन के लिए शिविर स्थापित किए जा रहे हैं।
श्री आनन्द ने बताया कि कलस्टर पर स्थापित होने वाले शिविरों में बच्चों को आधार बनवाने अथवा अपडेट कराने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। अपितु प्रति आधार निर्धारित धनराशि का भुगतान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा श्रीट्रॉन इण्डिया लि० को किया जाएगा। शिविर की स्थापना हेतु मशीनें, आपरेटर, इंटरनेट व अन्य आवश्यक हार्डवेयर व साफ्टवेयर आदि श्रीट्रॉन इण्डिया लिव द्वारा उपलब्ध करायी जाएँगी। परिसर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं कि न्याय पंचायत संसाधन केन्द्रों पर स्थापित होने वाले ये आधार नामांकन/अपडेशन शिविर अस्थायी होंगे, और कार्य पूर्ण होने के उपरान्त उस जगह को सम्बन्धित न्याय पंचायत संसाधन केन्द्र को वापस किया जाना होगा।

Post navigation

Previous: अमृत सरोवरों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए
Next: महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री की अध्यक्षता में पोषण पाठशाला कि किया गया आयोजन

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 6 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 6 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.