Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सेवा शीघ्र शुरू होगी
  • उत्तर प्रदेश

लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सेवा शीघ्र शुरू होगी

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (66)

केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य मा. सिधिंया ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उ0प्र0 के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह के अनुरोध पर लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सुविधा के लिए सभी अनुसूचित घरेलू एयरलाईनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया जा रहा है। शीघ्र ही इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
मा0 ज्योतिरादित्य मा. सिधिंया ने अपने पत्र में ये भी अवगत कराया है कि वाराणसी हवाई अड्डे से प्रति सप्ताह 414 विमानों का आवागमन होता है और 05 एयरलाइन कम्पनियों- इंडिगों, एयरइंडिया, गो-फर्स्ट एअर, स्पाइस जेट, विस्तारा विमानो का संचालन कर रही है। इसके अलावा वाराणसी से अहमदाबाद, बैंगलोर, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, देहरादून, गोरखपुर, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, मुम्बई, पटना तथा लखनऊ के लिए उड़ाने उपलब्ध है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने आज यहां देते हुए बताया कि लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सेवा की सुविधा यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने केन्द्रीय विमानन मंत्री जी से अनुरोध किया था। लखनऊ से वाराणसी तक सीधी उड़ान की सुविधा प्राप्त हो जाने से प्रदेश में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा देश-विदेश के सैलानी लखनऊ के धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि इससे प्रदेश में रोजगार के साथ ही राजस्व अर्जन प्राप्त होगा। इसके अलावा वाराणसी विश्व विख्यात धार्मिक नगरी है। मा0 प्रधानमंत्री जी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण इसे अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की बुनियादी सुविधाओं से युक्त किया गया है। देश-विदेश के पर्यटक एवं श्रद्घालु पूरे वर्ष भर यहां आते रहते है। इससे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियां बढ़ेगी और सेवा क्षेत्र जैसे होटल, रेस्टोरेंट तथा ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों का बिजनेस बढ़ेगा। उन्होने बताया कि उनकी पहल पर केन्द्रीय संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भारत सरकार ने भी केन्द्रीय विमानन जी से लखनऊ से वाराणसी तक सीधी हवाई सेवा संचालित करने का अनुरोध किया था।

Post navigation

Previous: प्रदेश में कल एक दिन में कुल 37,887 सैम्पल की जांच की गयी
Next: अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए जल संरक्षण जरूरी- जलशक्ति मंत्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.