Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांढ के अवसर पर 11-17 अगस्त, 2022 के मध्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किये जाने का निर्णय
  • मनोरंजन

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांढ के अवसर पर 11-17 अगस्त, 2022 के मध्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किये जाने का निर्णय

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (68)

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांढ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूरे देश में गरिमामय रूप में मनाया जा रहा है। इस संबंध में दिनांक 11-17 अगस्त, 2022 के मध्य ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में समस्त प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र अनुदेशक पूर्ण उत्साह एवं मनोयोग से अपना सहयोग प्रदान कर अपने विद्यालय में अनिवार्य रूप से दिनांक 11-17 अगस्त, 2022 की अवधि में प्रत्येक दिन झण्डा फहराये जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। विद्यालय के निकटस्थ गाँव/बस्ती में झण्डा गीत (झण्डा ऊँचा रहे हमारा) एवं अन्य देशभक्ति के गीतों के साथ सुरक्षित मार्ग पर प्रभात फेरी का आयोजन किया जाय, जिसमें विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं सभी छात्र-छात्राएं अनिवार्य रूप से सम्मिलित हों। अपने विद्यालय में पैरेन्ट्-टीचर मीटिंग आयोजित करें और इसके माध्यम से कार्यक्रम के संबंध में सभी अभिभावकों एवं जनमानस को जानकारी दी जाय। सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को अपने-अपने घर में अनिवार्य रूप से झण्डा फहराने के लिए प्रेरित किया जाय।
श्री संदीप सिंह ने बताया कि अपने विद्यालय में राष्ट्रीय आन्दोलन पर आधारित वाद-विवाद, निबन्ध लेखन, पेन्टिंग, पोस्टर, काव्य पाठ, क्विज़ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन कराया जाय और छात्र-छात्राओं को उसमें बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया जाय। राष्ट्रीय आन्दोलन में गाँव तथा कस्बों के अनेक महानुभाव ऐसे रहे हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता हेतु बलिदान किया है, त्याग किया है तथा स्वतंत्रता आन्दोलन में बढ़-चढ़कर अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, किन्तु उनके बारे में लिखित रूप में सामग्री उपलब्ध न होने के कारण वे गुमनाम से हो गये हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ऐसे गुमनाम महानायकों की पहचान की जाय और उनके तथा उनके योगदान के बारे में विवरण एकत्रित किया जाय ताकि ऐसे गुमनाम नायकों के योगदान को देशवासियों के समक्ष लाया जा सके। उन्होंने बताया कि विद्यालय सामाजिक चेतना एवं संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है, जिनके माध्यम से राष्ट्र प्रेम को बढ़ावा दिया जा सकता है और अपने भारतीय होने पर गर्व करने की भावना का
विकास किया जा सकता है तथा उसे पोषित किया जा सकता है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं में राष्ट्रप्रेम एवं अपने भारतीय होने पर गर्व करने की भावना का अनिवार्य रूप से विकास किया जाय। विद्यालय के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान को अवश्य आमंत्रित किया जाये।
श्री सिंह ने बताया कि इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी यथासम्भव आमंत्रित किया जाये। इस कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रूप में पुस्तक एवं स्टेशनरी प्रदान की जायें। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं अध्यापकों को पुरस्कृत किये जाने का निर्णय लिया गया है। अतः आप अपने विद्यालय में उक्त साप्ताहिक आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। आप सभी से अनुरोध है कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपना बहुमूल्य योगदान देने का कष्ट करें।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अगली पीढ़ी के भविष्य के लिए जल संरक्षण जरूरी- जलशक्ति मंत्री
Next: मंत्री ने अलीगढ़ में प्रेस वार्ता कर उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन के साथ अर्जित 100 दिन के कार्यों की गिनाईं उपलब्धियां

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.