Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज की ये नई कीमतें
  • बिजनेस

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज की ये नई कीमतें

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
images (1)

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 289 रुपये की गिरावट के साथ 51,877 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पिछले कारोबार में 52,166 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी भी 841 रुपये की तेजी के साथ 58,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबार में 59,321 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,771 डॉलर प्रति औंस और 20.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संभावित तनाव के चलते डॉलर की मजबूती के कारण सोने की कीमतों में शुरुआती बढ़त कम हुई। 

सोना वायदा कीमत में गिरावट

सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 152 रुपये की गिरावट के साथ 51,365 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का अनुबंध 152 रुपये या 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,365 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार किया, जिसमें 15,582 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का श्रेय प्रतिभागियों द्वारा अपने सौदों की कटान को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 1,788.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

चांदी वायदा कीमत में भी आई गिरावट

मंगलवार को चांदी की वायदा कीमतों में 526 रुपये की गिरावट के साथ 57,800 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी का सितंबर डिलीवरी का अनुबंध 526 रुपये या 0.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया, जिसमें 16,487 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 20.22 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नई दिल्ली में मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ बातचीत करेंगे PM मोदी
Next: इमरान खान ने पाकिस्‍तान चुनाव आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का किया ऐलान..

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.