Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में असम के CM की PM मोदी ने की तारीफ
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • चंडीगढ़
  • दिल्ली
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में असम के CM की PM मोदी ने की तारीफ

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
इओजिक-780x470

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की तारीफ की।

PM मोदी ने की असम के CM की तारीफ
पीएम मोदी ने कहा कि मैं हिमंता बिस्वा सरमा की बात से सहमत हूं। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि पूर्वी उत्तर भारत में इतना बड़ा प्रयास किया जा सकता है। पूर्वोत्तर राज्य दक्षिण पूर्व एशिया का प्रवेश द्वार बन जाएगा और यह सबसे प्रभावशाली क्षेत्र बनने वाला है।

पीएम मोदी ने किया सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और असम के लिए 1.25 करोड़ के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है आज हम इतिहास रच रहे हैं और उज्जवल भविष्य की तरफ बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं। आज सेमीकंडक्टर उत्पादन से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपए के तीन परियोजना का शिलान्यास हुआ है। ये भारत को सेमीकंडक्टर उत्पादन का एक ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगा।’

असम के सीएम ने जताया पीएम मोदी का आभार
इससे पहले असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘असम को सेमीकंडक्टर विकास का हिस्सा बनने का विशेषाधिकार मिला है। असम के लोग पीएम मोदी को हमेशा याद रखेंगे। आपने देश के एक उपेक्षित राज्य को तकनीकी क्रांति में बदल दिया है। मैं असम के लोगों की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पहले लोग केवल मनुष्य को स्मार्ट कहते थे, लेकिन PM मोदी ने सिटी को भी ‘स्मार्ट’ बना दिया: मुख्यमंत्री योगी
Next: अगर मिली धमकी तो इस्तेमाल करेंगे परमाणु हथियार, पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 29 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.