Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये फूड आइटम्स
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं ये फूड आइटम्स

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 0 comments
लग्ख्ज्पोघ्क्ज-780x470

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से हम कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। काम के बढ़ते प्रेशर और बिजी शेड्यूल की वजह से लोगों के पास सुकून के दो पल भी नहीं होते। ऐसे में अक्सर समय बचाने और जल्दबाजी के चलते लोग प्रोसेस्ड और आर्टिफिशियल फूड्स खाने लगते हैं।

हालांकि, इस तरह के फूड आइटम्स सेहत को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में, जो आपकी आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आपको इनसे दूरी बनानी चाहिए।

तले हुए फूड्स
तले हुए फूड्स सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। यह पेट की परत को खराब कर सकते हैं, हानिकारक बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकते हैं और इनमें खराब फैट भी होता है।

आर्टिफिशियल शुगर
एस्पार्टेम और सुक्रालोज जैसी आर्टिफिशियल शुगर गट हेल्थ के संतुलन को बिगाड़ सकते हैं और खतरनाक बैक्टीरिया के विकास को प्रोत्साहित कर सकते हैं, जो आपकी आंत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

शराब
शराब कई तरीकों से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। यह पेट की परत में जलन और सूजन की वजह बन सकती है। साथ ही यह गट बैक्टीरिया की संरचना में बदलाव कर सकता है, जिससे इंटेस्टाइनल समस्याएं हो सकती हैं।

लैक्टोज
लैक्टोज डेयरी प्रोडक्ट्स में पाई जाने वाली एक शुगर है जिसके प्रति कुछ लोग इनटॉलरेंट होते हैं और ऐसे में इसके सेवन के उन लोगों को दस्त, सूजन और गैस की समस्या हो सकती है।

प्रोसेस्ड फूड आइटम्स
प्रोसेस्ड फूड आइटम्स में आमतौर पर ट्रांस फैट, चीनी और एडिटिव्स के हाई लेवल होते हैं, जो पेट की परत को परेशान कर सकते हैं और माइक्रोबायोटा संतुलन बिगाड़ सकते हैं।

ग्लूटेन
ग्लूटेन एक प्रोटीन है, जो गेहूं, जौ और राई जैसे अनाज में पाया जा सकता है। जिन लोगों को ग्लूटेन सेंसिटिविटी या सीलिएक डिजीज है, उन्हें ग्लूटेन खाने पर दस्त, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं और अन्य लक्षण हो सकते हैं।

रेड मीट
रेड मीट में पाए जाने वाले सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल आंत की सूजन को बढ़ा सकते हैं, जो पेट की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं और आंतों से जुड़ी समस्याओं की वजह बन सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कई समस्या का रामबाण इलाज है शहद दालचीनी का पानी
Next: 21 मार्च का राशिफल

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.