Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पाकिस्तान को 1.1 अरब डालर की मदद देने को लेकर IMF से समझौता
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

पाकिस्तान को 1.1 अरब डालर की मदद देने को लेकर IMF से समझौता

Sarvoday Times 3 years ago 1 minute read 0 comments
Screenshot-2024-03-21-131313

आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत भरी खबर है। तीन अरब डालर के बेलआउट पैकेज को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की टीम और पाकिस्तानी अधिकारियों के बीच एक कर्मचारी स्तर समझौता हुआ है, इससे 1.1 अरब डालर की अंतिम किस्त जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। अब इस पर आइएमएफ के कार्यकारी बोर्ड की मंजूरी मिलनी है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की टीम नाथन पार्टर के नेतृत्व में 14 से 19 मार्च तक इस्लामाबाद में रही। टीम ने इस दौरान आइएमएफ समर्थित पाकिस्तान के आर्थिक कार्यक्रम की दूसरी और अंतिम समीक्षा की। आइएमएफ कार्यकारी बोर्ड ने पिछले साल पाकिस्तान के लिए तीन अरब डालर की स्टैंड-बाय व्यवस्था को मंजूरी दी थी। आइएमएफ ने कहा कि समझौता हाल के महीनों में पाकिस्तान के स्टेट बैंक और कार्यवाहक सरकार द्वारा मजबूत कार्यक्रम कार्यान्वयन को मान्यता देता है।

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार 

टीम ने कहा कि पहली समीक्षा के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। लेकिन अभी और सुधार करना होगा। आइएमएफ ने कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस वित्तीय वर्ष में पाकिस्तान को आगे भी गैस और बिजली की दरों को बढ़ाना होगा। आइएमएफ ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने मध्यम अवधि के नए बेलआउट पैकेज में रुचि दिखाई है। आने वाले महीनों में इस पर चर्चा की जाएगी।

शहबाज शरीफ मंत्रिमंडल ने वेतन छोड़ने का लिया निर्णय

पाकिस्तान की शहबाज शरीफ मंत्रिमंडल ने बुधवार को सर्वसम्मत से वेतन और संबंधित सुविधाओं को छोड़ने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरकार की मितव्ययी नीतियों के तहत कैबिनेट बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल ने पहले ही सरकार द्वारा वित्त पोषित विदेशी यात्राओं को प्रतिबंधित करने के उपाय पेश कर दिए हैं।

Post navigation

Previous: उत्तराखंड: हाईकोर्ट ने सरकार को दिए आदेश, कहा- एप में दर्ज शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करें
Next: 22 मार्च का राशिफल: इन राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.