Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • होली पर स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश निरस्त
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

होली पर स्वास्थ्य कर्मियों के अवकाश निरस्त

Sarvoday Times 2 years ago 1 minute read 0 comments
औजोइय्ह

होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने सभी चिकित्सकों के अवकाश पर रोक लगा दी है। त्योहार के दिन बागला जिला अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं जारी रहेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों की ड्यूटी का रोस्टर तैयार किया जा रहा है। इसका समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर जायजा लिया जाएगा।

सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। बागला जिला अस्पताल व समस्त सीएचसी 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके लिए चिकित्सकों और कर्मचारियों की टीमें बनाते हुए जवाबदेही तय कर दी गई है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरत पड़ने पर चिकित्सालय में बेड की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि सभी चिकित्सालयों में सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ जीवन रक्षक दवाओं की रहेगी। आई ड्रॉप भी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: होलिका दहन के दिन इस विधि से करें पूजा
Next: बरेली में आज होली के रंग भरेगी ऐतिहासिक राम बरात, बरसेगा अबीर-गुलाल

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.