Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

माफिया मुख्तार अंसारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 0 comments
उइझी

बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। दिल का दौरा पड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।

मेडिकल कॉलेज बांदा ने उसकी मौत की पुष्टि की है। मुख्तार पर जारी किए गए बयान में मेडिकल कॉलेज की तरफ से कहा गया है कि बृहस्पतिवार शाम को करीब 8.25 बजे मुख्तार अंसारी (63) को जेल के कार्मिकों के द्वारा रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा लाया गया। मरीज को नौ डॉक्टरों की टीम द्वारा तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। परंतु भरसक प्रयासों के बावजूद दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि दो दिन पहले 26 मार्च को मुख्तार ने जेल प्रशासन से पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उसे तत्काल ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने ओवर ईटिंग व कब्ज बताकर इलाज किया और 14 घंटे बाद उसी दिन देर शाम उसे वापस मंडलीय कारागार भेज दिया था।

गुरुवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मुख्तार के स्थानीय अधिवक्ता नसीम हैदर ने बताया कि मुख्तार को हार्ट अटैक पड़ने की आशंका है।

उधर, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बांदा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Post navigation

Previous: 29 मार्च का राशिफल : इन राशि वालों को मिल सकते हैं लाभ के अच्छे अवसर
Next: इस साल कब है मेष संक्रांति? जानें शुभ मुहूर्त, योग एवं धार्मिक महत्व

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.