Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सांसद सुनीता दुग्गल के पति IPS राजेश दुग्गल को गुरुग्राम से हटाया, पढ़े पूरी खबर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

सांसद सुनीता दुग्गल के पति IPS राजेश दुग्गल को गुरुग्राम से हटाया, पढ़े पूरी खबर

Sarvoday Times 2 years ago 1 minute read 0 comments
इओजिओज-2-780x470

हरियाणा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति आईपीएस राजेश दुग्गल को गुरुग्राम से हटा दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद भारतीय चुनाव आयोग की ओर से यह ऑर्डर जारी किए गए है। जिसके बाद देर रात हरियाणा सरकार ने बदलने का आदेश जारी कर दिया। उन्हें पंचकूला स्थित पुलिस हेडक्वार्टर भेजा गया है। वह गुरुग्राम में जॉइंट कमिश्नर थे।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए ब्यूरोक्रेसी में बदलाव को लेकर भारतीय चुनाव आयोग लगातार अपडेट ले रहा है। हरियाणा के मुख्य सचिव सीनियर आईएएस टीवीएसएन प्रसाद के खिलाफ भी चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि उनके पास मुख्य सचिव के अलावा 3 महत्वपूर्ण विभाग हैं।

IPS राजेश दुग्गल की चुनाव आयोग (EC) और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की गई थी। राजेश दुग्गल सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के पति हैं। हालांकि सुनीता दुग्गल को इस बार टिकट नहीं मिला है, लेकिन पंजाब सहित कई अन्य राज्यों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग से दुग्गल को हटाने का आग्रह किया गया था। इससे पहले भी दुग्गल के खिलाफ EC को शिकायत गई थी। जिसमें अपनी पत्नी के चुनाव में प्रचार करने संबंधी आरोप लगाए गए थे। बाद में इस पर भी आयोग ने संज्ञान लिया था।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ILO Report: भारत में शिक्षित युवाओं के बेरोजगार होने की संभावना अधिक
Next: सपा ने 18 स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.