Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 0 comments
उह्य्पोइह (1)

इस बार सोमवती अमावस्या आठ अप्रैल को है। इसके चलते वीकेंड पर धर्मनगरी हरिद्वार में शनिवार से ही देश के कई राज्यों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, आज रविवार को भी सुबह से ही भीड़ में और बेतहाशा वृद्धि हो गई।

हालत ये हैं कि हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड से लेकर गंगा के विभिन्न घाटों पर भारी भीड़ ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से यहां वाहनों का भी भारी दबाव हो गया है। हाईवे पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी हुई है।

सोमवती अमावस्या कल: हरिद्वार में आज रात से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, स्नान पर्व के लिए रूट प्लान जारी

यहां होटल, आश्रम और धर्मशाला सब पूरी तरह पैक हो चुके हैं। सोमवती अमावस्या को लेकर हालांकि जिला प्रशासन ने 29 जोन और 39 सेक्टर में बांटकर सोमवती अमावस्या को संपन्न करने का पूरा प्लान तैयार किया है।

यही नहीं नजीबाबाद से आने वाले वाहनों के लिए पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की है। साथ ही सिडकुल क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है ।

वाहनों का दबाव बढ़ने पर ऑटो विक्रम व ई रिक्शा को डायवर्ट किया जाएगा। लेकिन अभी हालात जस के तस हैं। रविवार की भीड़ ने पूरे संकेत दे दिए कि सोमवती अमावस्या के दिन यहां क्या हाल होगा ।

बता दें कि इस बार सोमवती अमावस्या का स्नान बहुत ही दुलर्भ संयोग के साथ पड़ा है। इंद्र योग में इस दिन स्नान, दान करने से पितृ तो प्रसन्न होते ही हैं उनका आशीर्वाद बना रहता है। अमावस्या तिथि आठ अप्रैल की सुबह तीन बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन इसी दिन मध्य रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर होगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू
Next: 8 अप्रैल का राशिफल: ये राशि वाले कर सकते हैं संपत्ति की खरीदारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.