Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर लग रहे थे MS Dhoni के नारे…
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम पर लग रहे थे MS Dhoni के नारे…

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
okoi-780x470

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग को बयां करने की कोई जरुरत नहीं है। धोनी जहां भी जाते हैं, दर्शक उनके नाम के नारे लगाकर खुद ही साबित कर देते हैं कि ‘थाला’ को कितना पसंद करते हैं। इस बात का जरा भी शक नहीं कि एमएस धोनी की भारत में दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी के नाम का शोर शुक्रवार को लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में सुनने को मिला। स्‍टेडियम में मौजूद दर्शकों ने एमएस धोनी के जोरदार नारे लगाए, जिस पर थाला ने भी रिएक्‍ट किया और इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

धोनी का वायरल रिएक्‍शन
लखनऊ सुपरजायंट्स की पारी शुरू होने से पहले एमएस धोनी डगआउट के बाहर वॉर्म-अप कर रहे थे। तब दर्शकों ने एमएस धोनी के जमकर नारे लगाए। एमएस धोनी ने तब दर्शकों को नमस्‍कार का संकेत करके उनका अभिवादन स्‍वीकार किया। धोनी के इस एक्‍शन की जमकर तारीफ हो रही है। एमएस धोनी ने इकाना स्‍टेडियम पर अपनी बल्‍लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया।

एमएस धोनी ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 34वें मैच में केवल 9 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए। धोनी की पारी के दम पर सीएसके ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। हालांकि, सीएसके की टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही और 8 विकेट से मुकाबला गंवा बैठी। मगर दर्शकों को एमएस धोनी की तरफ से पैसा वसूल प्रदर्शन देखने को मिला।

धोनी ने बनाया रिकॉर्ड
इस मुकाबले में एमएस धोनी ने कई उपलब्धियां हासिल की। धोनी आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने। एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले छठे बल्‍लेबाज बने। उन्होंने एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा। इसके अलावा एमएस धोनी 40 से ज्‍यादा की उम्र में 500 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। धोनी की कोशिश इस साल सीएसके को छठा खिताब दिलाने की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: डेजर्ट में ट्राई करें आसान सी कोकोनट रबड़ी
Next: मतदान के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सभी धन्यवाद

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.