Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बरेली में पेंटास्टार पावरकॉन पर जीएसटी का छापा
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति
  • राज्य

बरेली में पेंटास्टार पावरकॉन पर जीएसटी का छापा

Sarvoday Times 2 years ago 1 minute read 0 comments
इह्जिऊ

बरेली के सुरेश शर्मा नगर स्थित बिजली उपकरण निर्माता और आपूर्तिकर्ता कंपनी पेंटास्टार पावरकॉन प्राइवेट लिमिटेड पर बृहस्पतिवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा ने छापामारी की। जांच में 1.35 करोड़ रुपये कर चोरी की पुष्टि हुई। टीम ने मौके पर ही फैक्टरी के मालिक जितेंद्र कुमार से 55 लाख रुपये जमा कराए।

राज्यकर अपर आयुक्त ग्रेड-1 ओपी चौबे के मुताबिक संबंधित फर्म सरकारी संस्थानों में उपकरणों की आपूर्ति करती है। शिकायत का संज्ञान लेकर विशेष अनुसंधान शाखा रेंज बी बरेली की टीम ने फर्म की जांच की। उन्होंने फैक्टरी के कार्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम पर जांच की।

इसमें 1.35 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। टीम ने कारोबारी से 55.50 लाख रुपये मौके पर ही जमा कराया। बकाया 90 लाख जमा करने के लिए कारोबारी ने कुछ दिन का समय मांगा। टीम ने कारोबारी को 15 दिनों की मोहलत दी है।

प्रतिवर्ष सरकारी संस्थानों से हो रहा था दस करोड़ का भुगतान
जांच में पता चला कि फर्म की सेवाओं के बदले सरकारी संस्थानों से प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान हो रहा है। अधिक मूल्य संवर्धन वाली कमोडिटी यानी सामान के निर्माता होने के बावजूद फर्म संचालक सभी कर देयता का समायोजन आईटीसी यानी अग्रिम टैक्स भुगतान से कर रहा था। साथ ही, कागजों की गड़बड़ी और बिलों में हेराफेरी के मामले मिले।

आईटीसी क्लेम के लिए बोगस फर्मों से खरीद
जांच में पता चला कि फर्म संचालक द्वारा कर चोरी के उद्देश्य से दिल्ली में सकुर्लर ट्रेडिंग यानी दलाल के जरिये धोखाधड़ी से बोगस फर्मों से खरीदारी दिखाकर आईटीसी क्लेम से देय कर का समायोजन किया गया। पहले तो कारोबारी ने आपत्ति जताई पर जब दस्तावेजों के आधार पर बात की गई तो उसने भूल स्वीकारी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मियों के मौसम में चीनी का अगर ज्यादा कर रहे इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान !
Next: 5 मई का राशिफल: ये तीन राशि वाले खर्चों पर रखें नियंत्रण

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.