Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पारा में बिना डॉक्टर के चल रहा फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अपेक्षित
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

पारा में बिना डॉक्टर के चल रहा फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अपेक्षित

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-07-29 at 9.51.42 PM (1)

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, ARL Healthcare नाम से संचालित यह अल्ट्रासाउंड सेंटर बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सक की नियमित उपस्थिति के कार्यरत है, जो स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।

बताया जा रहा है कि यह सेंटर एआरएल बिल्डिंग, भारत डीजल पंप के सामने, रिंग रोड, पारा, लखनऊ – 226017 पर स्थित है। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि यहां रजिस्टर्ड तीनों डॉक्टर कभी सेंटर पर मौजूद नहीं रहते, जिससे यह अंदेशा प्रबल होता है कि यह केंद्र केवल दस्तावेजों में औपचारिकताएं पूरी कर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है।

स्थानीय सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सेंटर लंबे समय से बिना किसी प्रभावी निगरानी के कार्य कर रहा है, जिससे मरीजों की सुरक्षा पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि बिना विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में किए गए अल्ट्रासाउंड परीक्षण न केवल गलत निदान की संभावना बढ़ाते हैं, बल्कि गर्भवती महिलाओं और अन्य गंभीर रोगियों के लिए यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

जनहित में इस मामले की त्वरित जांच और जिम्मेदारों पर कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है। स्वास्थ्य विभाग यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं करता, तो यह न केवल चिकित्सा मानकों की अवहेलना होगी, बल्कि भविष्य में किसी बड़ी घटना का कारण भी बन सकता है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आज का अख़बार 30-07-2025
Next: कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बलवा करते हुए मारपीट व आपराधिक धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.