Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • SHIVA THAPA: पहले भारतीय बॉक्सर बने प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले
  • खेल

SHIVA THAPA: पहले भारतीय बॉक्सर बने प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

चार बार के एशियाई चैंपियन भारत के स्टार मुक्केबाज शिवा थापा ने कजाखिस्तान के नूर सुल्तान में समाप्त हुए प्रेसिडेंट्स कप में शनिवार को स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। थापा ने 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 2006 में टूनार्मेंट के शुरुआत के बाद से भारत का यह अब तक का पहला स्वर्ण पदक है। भारत ने टूनार्मेंट में कु चार पदक जीते। इनमें से एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक है।

Twitter पर छबि देखें

थापा को फाइनल में दो बार के एशियाई कॉन्फेडरेशन मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले कजाखस्तान के जाकिर सैफुलीन से भिड़ना था। लेकिन जाकिर, सेमीफाइनल में चोटिल हो गए थे, जिससे फाइनल के लिए थापा को वाकओवर मिल गया और उन्होंने टूनार्मेंट के इतिहास में पहली बार भारत के खाते में स्वर्ण पदक डाल दिया।

महिलाओं में प्रवीन को 60 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। इंडिया ओपन में कांस्य पदक जीतने वाली 19 साल की प्रवीन को फाइनल में कजाखिस्तान की रिमा वोलोसेंको के हाथों 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा 69 किग्रा में दुयोर्धन सिंह नेगी को कजाखिस्तान के शाइकन तलगत से 1-4 से और 75 किग्रा में स्वीटी बोरा को रूस की एलिना गापेशिना से हारकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: JHANVI KAPOOR: मनाली में कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं
Next: बैडमिंटन टूर्नामेंट 2019: यामागुची से मिली हार, खिताब से चूकीं भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.