Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • होली में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च*
  • उत्तर प्रदेश
  • देश

होली में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च*

Sarvoday Times 7 months ago 0 comments
IMG-20260302-WA0249

खरगूपुर, गोण्डा। स्थानीय पुलिस ने होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की।फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर फतेहगढ, नरायनापुर, पचरन, झालीधाम, विशुनापुर, बेलभरिया, लोनवा दरगाह आदि गांव और मुख्य बाजारों में निकाला गया। पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा और दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने कहा, “होली के दौरान हुड़दंग, शराब पीकर हंगामा करने और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने से भी बचें।” पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराकर दर्ज की लगातार 7वीं जीत
Next: लखनऊ में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.