Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नवजात मौत मामले में सीएमओ नें की कार्यवाही कई निजी अस्पताल व लैब सेंटरों की जांचोपरांत मांगे वैध अभिलेख
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

नवजात मौत मामले में सीएमओ नें की कार्यवाही कई निजी अस्पताल व लैब सेंटरों की जांचोपरांत मांगे वैध अभिलेख

Sarvoday Times 7 months ago (Last updated: 7 months ago) 0 comments
IMG-20260405-WA0250

गोण्डा। जनपद के इटियाथोक में स्थित मेट्रो अस्पताल में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। सीएमओ डाक्टर संतलाल पटेल ने अपनी टीम के साथ उक्त अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों और लैब सेंटरों पर रविवार को छापा मारा और जानकारी हासिल की।

सिस‌ऊर अंदूपुर गांव की रजनी को शुक्रवार को प्रसव के लिए इटियाथोक सीएचसी के निकट हरैय्याझूमन स्थित मैट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बिना सूचित किए ऑपरेशन कर दिया गया, जिससे नवजात की मौत हो गई। मृत नवजात के सीने पर जख्म के निशान भी थे। पीड़ित परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इटियाथोक थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात की मौत का कारण सांस नली में पानी जाना बताया गया है। वहीं अस्पताल प्रबंधक काजल तिवारी ने मौत का कारण ऑक्सीजन लेवल कम होना बताया है। सीएमओ डाक्टर संतलाल पटेल ने उक्त प्रकरण को संज्ञान लेकर रविवार को मैट्रो अस्पताल और तृषा लैब सेंटर का निरीक्षण किया। जेपी हॉस्पिटल के प्रबंधक से भी पूछताछ की गई। छापे की सूचना मिलते ही राज पैथोलॉजी सेंटर का संचालक दुकान बंदकर फरार हो गया।सीएमओ ने बताया कि सभी अस्पतालों और लैब सेंटरों से जरूरी कागजात मांगे गए हैं। जरूरी कागज उपलब्ध ना कराने पर संबंधित अस्पताल, लैब सेंटरों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: अपात्रों को जमीन का पट्टा देकर जमीन का बैनामा करा लेने के गंभीर मामले में डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए
Next: कचहरी व स्टेडियम में बनेगा शौचालय, बेहतर होगी पेयजल जल व्यवस्था

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.