Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तिलक समारोह में जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

तिलक समारोह में जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 0 comments
IMG-20260418-WA0269

गोण्डा। जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा राजापुर परसौरा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान बनकटा दिनारा निवासी 25 वर्षीय प्रमोद तिवारी और 26 वर्षीय नीरज शुक्ला के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर मोतीगंज क्षेत्र में आयोजित बबलू श्रीवास्तव के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मोतीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक प्रमोद तिवारी के पिता राम रूप तिवारी और नीरज शुक्ला के पिता लालू शुक्ला को घटना की सूचना दे दी है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मोतीगंज थानाध्यक्ष व प्रशिक्षु आईपीएस प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से हादसा होना सामने आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बेटी की उड़ान: सिदरा खान ने रचा सफलता का इतिहास, पिता बोले  बेटी पर हमें गर्व है 
Next: विश्व धरोहर दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 22 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 22 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.