Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नहर विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा, पुलिया से गिरकर युवक की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

नहर विभाग की लापरवाही बनी जानलेवा, पुलिया से गिरकर युवक की मौत

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
download (14)

गोण्डा 24 अप्रैल। जनपद में नहर विभाग की लापरवाही एक बार फिर एक युवक की मौत का कारण बन गई। कर्नलगंज कोतवाली के बालपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पतिसा गांव के पास सरयू नहर की पुलिया से गिरकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

      प्राप्त जानकारी के अनुसार धमरैया गांव निवासी महेश शुक्ला 45 वर्ष किसी निमंत्रण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरूवार की देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे, जैसे ही वह बालपुर और पतिसा गांव के बीच स्थित सरयू नहर की पुलिया पर पहुंचे, वहां रेलिंग न होने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी नहर में जा गिरे। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त पुलिया पर लंबे समय से सुरक्षा रेलिंग नहीं है, जिससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद नहर विभाग ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से महेश को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन समय पर इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर धमरैया गांव पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने नहर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते पुलिया पर रेलिंग लगाई गई होती, तो एक युवक की जान बच सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही बालपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक की पहचान धमरैया गांव निवासी महेश शुक्ला के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने याद किए पुराने दिन, इन दो शोज को बताया करियर का टर्निंग पॉइंट
Next: खाने को पकाने के लिए अपनाएं ये 4 सेहतमंद तरीके।

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.