Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • श्रमिकों के योगदान के बिना राष्ट का निर्माण संभव नहीं-जिलाधिकारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

श्रमिकों के योगदान के बिना राष्ट का निर्माण संभव नहीं-जिलाधिकारी

Sarvoday Times 4 months ago (Last updated: 4 months ago) 1 minute read 0 comments
Photo 1

श्रावस्ती अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद के कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में ’’अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस’’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्र, जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सद्भावना संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्रमणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को अंगवस्त्र, फावड़ा एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक श्रमायुक्त सन्त पाल द्वारा श्रम विभाग से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित जनसमुदाय को दी गई तथा श्रमिकों एवं आमजन को जागरूक करते हुए आवश्यक आई.ई.सी. सामग्री का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही मातृ-शिशु वंदना योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को ‘पोषण पोटली’ प्रदान की गई तथा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा नाविकों को लाइफ जैकेट वितरित की गई। कार्यक्रम में एल एंड टी एवं बीपीएल संस्थाओं द्वारा भी श्रमिकों को उपहार प्रदान किए गए। उक्त अवसर पर जनपद लखनऊ में मुख्यमंत्री जी द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों व श्रमिकों ने उनके सम्बोधन को भी सुना।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रमिकों के हित के लिए देश एवं प्रदेश सरकार सदैव प्रयासरत है। उनके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिले का विकास श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूर ही लोगों के सपनों को साकार करने के लिए पसीना बहाते हैं। श्रमिक विकास की रीढ़ होते हैं।
जिलाधिकारी ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रमिकों के योगदान के बिना राष्ट का निर्माण संभव नहीं है। उन्होने सभी श्रमिकों के परिश्रम की अत्यंत सराहना की। आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को सम्मान देना तथा उनके हितार्थ जो भी विभागीय योजनाएं चलायी जा रही है, उनकी जानकारी देना है। उन्होने सभी से अपील किया कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें, जिससे वे और उनका परिवार एक खुशहाल जीवन यापन कर सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी भी श्रमिक को जिला प्रशासन से सम्बन्धित कोई समस्या है तो वे बेझिझक बता सकते है। जिला प्रशासन के द्वार सदैव उनके लिए खुले है, उनकी समस्याओं का पूर्ण समाधान किया जाएगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गर्मियों के दौरान पेट की समस्याएं क्यों बढ़ जाती हैं? जानिए कारण
Next: 09 मई को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत: सस्ता, त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.