Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भूसा संग्रहण अभियान से गोवंश संरक्षण को मजबूती: धर्मपाल सिंह
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

भूसा संग्रहण अभियान से गोवंश संरक्षण को मजबूती: धर्मपाल सिंह

Sarvoday Times 4 months ago 1 minute read 0 comments
hq720

लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि 15 अप्रैल से 31 मई तक प्रदेश में संचालित ‘भूसा संग्रहण अभियान’ निराश्रित गोवंशों के संरक्षण और उनके सुचारु भरण-पोषण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गोवंशों का संरक्षण और संवर्धन राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी गौ आश्रय स्थलों पर गर्मी से बचाव, चारा, भूसा, पेयजल, बिजली और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में प्रदेश के 7,430 स्थायी और अस्थायी गोआश्रय स्थलों में लगभग 12.34 लाख गोवंश संरक्षित किए जा चुके हैं। इनके भरण-पोषण के लिए पर्याप्त मात्रा में भूसा और हरा चारा अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि गेहूं की कटाई के समय ग्रामीण क्षेत्रों में भूसे की उपलब्धता को देखते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 1,905 अस्थायी भूसा भंडारण स्थल (खोप/कूप) और 7,285 स्थायी भूसा भंडारण केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब तक 41.53 लाख कुंतल भूसा संग्रहित किया जा चुका है, जबकि कुल 60.99 लाख कुंतल भूसा संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।मंत्री ने बताया कि इस अभियान में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का सहयोग सराहनीय है। दान के रूप में प्राप्त भूसे का संग्रह किया जा रहा है और बड़े दानदाताओं को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है। साथ ही, गोआश्रय स्थलों में उपलब्ध गोबर की खाद किसानों को देकर बदले में भूसा प्राप्त करने की व्यवस्था भी प्रभावी रूप से लागू की गई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के 707 गोआश्रय स्थलों के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्थाओं, किसान उत्पादक संगठनों और अन्य समितियों को सौंपी गई है, जिससे व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ हो रही हैं।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि राज्य सरकार गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर रखरखाव के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: 09 मई को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत: सस्ता, त्वरित और सुलभ न्याय का अवसर
Next: मुख्यमंत्री ने सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा विभाग के 371 लेखा परीक्षकों एवं स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के 129 लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.