Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सोफी चौधरी ने टॉक शो की सफलता पर जताया आभार, खास नोट भी लिखा
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

सोफी चौधरी ने टॉक शो की सफलता पर जताया आभार, खास नोट भी लिखा

Sarvoday Times 6 months ago 1 minute read 0 comments
3 (2)

गायिका और अभिनेत्री सोफी चौधरी इन दिनों चर्चित टॉक शो फेमसली फिट विद सोफी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। सोफी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी टीम के लिए पोस्ट किया। सोफी चौधरी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में वे बॉलीवुड के सेलेबस के साथ नजर आ रही हैं। दर्शकों की तरफ से शो को मिल रहे अपार प्यार ने सोफी को भावुक कर दिया। उन्होंने पोस्ट के जरिए बताया कि इस शो को बनाने का उद्देश्य लोगों को फिटनेस की तरफ जागरुक करना और सेलेब्स के जीवन की बातें सभी के सामने लाना है। उन्होंने लिखा, फेमसली फिट विद सोफी को जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं सच में बहुत भावुक और आभारी हूं। मैंने यह शो इसलिए बनाया था ताकि यह लोगों को प्रेरित, एंटरटेन और सेलेब्स के साथ उनके जीवन पर वास्तविक बातचीत करना था। सच कहूं, तो यह सब हमारे दर्शक और बेहतरीन टीम की वजह से संभव हो पाया है।
उन्होंने लिखा, मेरे शो में आए मेहमानों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी सच्चाई, ह्यूमर और दिल से अपनी कहानियां शेयर कीं। आप सभी के साथ हर बातचीत बहुत खास रही। कैमरे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम का भी बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस शो पर उतना ही भरोसा किया जितना मैंने किया था।
सोफी ने पर्दे के पीछे काम करने वाली प्रोडक्शन टीम, अमेजन ब्रैंड्स और एमएक्स प्लेयर के सहयोग की भी जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा, गौरव और पवनीत, इस सफर में साथ देने और प्रोजेक्ट को मिलकर बनाने के लिए बहुत शुक्रिया। साहिल, पवन और पूरी टीम, आपकी मेहनत और समर्पण के बिना यह संभव नहीं था।
अभिनेत्री ने यह भी लिखा, मेरी पर्सनल टीम आप सभी के बिना यह सफर पूरा नहीं हो सकता था। तनीषा और अंशिका, आपका भी तहे दिल से धन्यवाद। मेरे लंबे समय से ट्रेनर प्रशांत बंदल समेत बाकी की टीम को मुझे फिट रखने के लिए दिल से धन्यवाद। मेरी प्यारी मम्मा, आप मेरा सबसे बड़ा सहारा हो, आपसे बहुत प्यार है और आखिरी में, सभी दर्शकों का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Post navigation

Previous: आपसे बेहतर कोई नहीं, पलक तिवारी के लिए रैपर किंग जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी
Next: खूनी संघर्ष के चलते पत्रकार को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 1 week ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.