Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी और डंपर सीज

Sarvoday Times 4 months ago 1 minute read 0 comments
download

गोण्डा 24 मई। जनपद अन्तर्गत करनैलगंज तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और डंपर को सीज कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में खनन विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।

       जानकारी के अनुसार कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र की भंभुआ पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत फत्तेपुर में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीएम नेहा मिश्रा ने खनन अधिकारी डॉ. अभय रंजन, पुलिस व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान मौके पर अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन और एक डंपर पकड़ा गया।

प्रशासन ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर भंभुआ पुलिस चौकी की अभिरक्षा में सौंप दिया। संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम नेहा मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी इस तरह की शिकायतें मिलेंगी, वहां तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में खौफ का माहौल देखा गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: महाराजा सुहेल देव विजयोत्सव कार्यक्रम का हुआ रंगारंग शुभारम्भ
Next: मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग के कार्यों की समीक्षा की

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.