Skip to content

Primary Menu
  • Home
  •  आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महाराजा सुहेलदेव सभागार का किया उद्घाटन 
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

 आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने महाराजा सुहेलदेव सभागार का किया उद्घाटन 

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260613-WA0267

गोण्डा। आयुक्त देवीपाटन मंडल  दुर्गा शक्ति नागपाल ने गुरुवार को आयुक्त कार्यालय परिसर में सौंदर्यीकरण एवं आधुनिकीकरण के उपरांत कार्यालय के वरिष्ठतम वैयक्तिक सहायक रक्षाराम वर्मा एवं पेशकार मो० हसीब से नव स्वरूप प्राप्त सभागार का उद्घाटन कराया। इस अवसर पर सभागार का नामकरण “महाराजा सुहेलदेव सभागार” के रूप में किया गया।

उद्घाटन के दौरान आयुक्त ने सभागार में कराए गए विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्रनायक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर सभागार का नामकरण क्षेत्र की गौरवशाली ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रतीक है। यह सभागार प्रशासनिक बैठकों प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण आयोजनों के लिए एक आधुनिक और सुविधाजनक केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत सभागार में आधुनिक साज-सज्जा उन्नत प्रकाश व्यवस्था आकर्षक आंतरिक सज्जा बेहतर बैठक व्यवस्था तथा आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का विकास किया गया है। इससे सभागार की कार्यक्षमता एवं उपयोगिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आयुक्त ने कहा कि कार्यालय परिसरों को स्वच्छ सुव्यवस्थित एवं आधुनिक बनाना सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बेहतर कार्य वातावरण से प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होती है तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सुविधा मिलती है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय भवनों एवं परिसरों के रखरखाव स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर निरंतर ध्यान दिया जाए जिससे आमजन एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर अपर आयुक्त (प्रशासन) मीनू राणा, अपर आयुक्त राजेश कुमार यादव एवं संयुक्त विकास आयुक्त राकेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य मंडल स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव विकसित महाराजा सुहेलदेव सभागार की सराहना करते हुए इसे प्रशासनिक गतिविधियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बर्तन धोने के लिए स्टील, प्लास्टिक या स्पंज वाला स्क्रबर? जानिए कौन-सा है सही विकल्प।
Next: लोकप्रिय एसडीएम नेहा मिश्रा की मण्डल में हो रही प्रसंशा

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.