Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रेलवे सुरक्षा बलों ने केबिल काटते हुए चोर को किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

रेलवे सुरक्षा बलों ने केबिल काटते हुए चोर को किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 0 comments
IMG-20260627-WA0196

गोण्डा। वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/लखनऊ अरुण त्रिपाठी, स.सु.आ.गोण्डा महेंद्र प्रसाद दूबे के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय एवं निरीक्षक सीआईबी उदय राज के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 27/06/26 को गोंडा स्टेशन यार्ड में स्टेबल टॉवर वैगन के अंडर फ्रेम में स्थित कॉपर केबिल को एक व्यक्ति के द्वारा हेक्सा ब्लेड से काटते हुए पाये जाने पर एएसआई सोनू कुमार गुप्ता साथ कांस्टेबल विजय शंकर यादव एवं सीआईबी एएसआई दिलीप कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिंह द्वारा समय करीब  01:30 बजे अभियुक्त मोहित कुमार पुत्र संजय बाल्मीकि निवासी सतई पुरवा थाना कोतवाली नगर गोण्डा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त के पास से सफेद प्लास्टिक की बोरी में 06 अदद कॉपर केबिल विभिन्न साइज के बरामद हुए। बरामद सुदा केबिल की कुल कीमत लगभग 17000 रूपए है, जिसका हर्षित मूल्य 10200 रुपए आंका गया है। उक्त के लगाव में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर मुकदमा अपराध संख्या 03/2026 अंतर्गत धारा 3 रेल संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम, सरकार बनाम मोहित दिनांक 27/06/26 पंजीकृत  करते हुए प्रकरण की जांच उपनिरीक्षक अमरदेव प्रसाद को सौंपी गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन
Next: राज्यपाल ने अयोध्या धाम में नवनिर्मित दो आंगनबाड़ी केंद्रों एवं  स्मार्ट क्लास रूम का उद्घाटन किया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 2 days ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 2 days ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.