Skip to content

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतें कम न करने पर कंपनियों को चेतावनी दी, कहा- मुश्किल होगी
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

ट्रंप ने पेट्रोल की कीमतें कम न करने पर कंपनियों को चेतावनी दी, कहा- मुश्किल होगी

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 1 minute read 0 comments
images (4)

वाशिंगटन,30 जून। ईरान युद्ध समाप्त होने के बाद भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर देश के अंदर महंगाई को लेकर दबाव बना हुआ है। समझौता होने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों का आवागमन शुरू होने के बाद भी अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हो रही है, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने तेल कंपनियों को कड़ी चेतावनी दी है और जल्द से जल्द कीमतें घटाने को कहा है।
ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, ‘पेट्रोल बेचने वालों को तुरंत कीमतें कम करनी चाहिए। कीमतें बहुत ज़्यादा हैं, जबकि तेल की कीमत अब 68 डॉलर (करीब 6,429 रुपये) प्रति बैरल है और गिर रही है। महान अमेरिकी लोगों के लिए कीमतें कम करें, कीमतें मनमाने ढंग से बढ़ाना गैर-कानूनी है।’ ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बेचने वाले ऐसा नहीं करते तो आगे बड़ी मुश्किलें आ सकती हैं, कीमत को 2.50 डॉलर प्रति गैलन के आसपास लाने की कोशिश करें।
वैश्विक ईंधन संकट में सुधार आने के बीच अमेरिका और ईरान में एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर टकराव शुरू हो गया था, जिससे अनिश्चितता बढ़ गई थी। हालांकि, मंगलवार को दोनों देशों की कतर में बैठक है। ट्रंप ने कहा, इस विषय पर कल दोहा में बैठक होगी। मुझे लगता है कि वे पहले ही रवाना हो चुके हैं। देखते हैं आगे क्या होता है। दोहा में होने वाली बैठक शायद महत्वपूर्ण होगी, शायद नहीं। पता चल जाएगा।

Post navigation

Previous: कामरेड बीरेन्द्र के निधन पर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने आयोजित  की शोक एवं श्रद्धांजलि सभा ।
Next: सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन 

Related Stories

DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 3 days ago 0
9-75-1791013727-850021-khaskhabar
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सुल्तानपुर हादसा: मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान

Sarvoday Times 4 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.