Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • F-16 लड़ाकू विमानों के गलत इस्तेमाल पर अमेरिका ने लगाई पाकिस्तानी वायुसेना को फटकार
  • विदेश

F-16 लड़ाकू विमानों के गलत इस्तेमाल पर अमेरिका ने लगाई पाकिस्तानी वायुसेना को फटकार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
yuyu

अमेरिका मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान को अमेरिका ने इन लड़ाकू विमानों के गलत इस्तेमाल को लेकर डांटा है। एक शीर्ष अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने अगस्त महीने में पाकिस्तानी वायु सेना के प्रमुखको एक लेटर लिखा, जिसमें अमेरिका द्वारा आपूर्ति किए गए एफ -16 फाइटर जेट्स का दुरुपयोग करने और उनकी साझा सुरक्षा को खतरे में डालने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया गया है।

एंड्रिया थॉमसन वेबसाइट के मुताबिक, उस समय के शस्त्र नियंत्रण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के राज्य के अंडर सेक्रेटरी ने अगस्त में पाकिस्तानी एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान को एक पत्र लिखा और एफ-16 विमानों के गलत इस्तेमाल पर फटकार लगाई।

हालांकि इस पत्र में भारत-पाकिस्तान के बीच फरवरी में हुई डॉगफाइट का कोई जिक्र नहीं है लेकिन अमेरिका की ओर से लिखे इस पत्र में पाकिस्तानी एफ-16 विमानों को गलत इस्तेमाल की बात कही गई है और इसको लेकर उनके वायुसेना प्रमुख को फटकार भी लगाई है।

एक सूत्र के मुताबिक, पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान ने एफ-16 विमानों का इस्तेमाल किया, जिसमें अमेरिकी मिसाइलें लगी हुई थीं। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह विमान समझौता इन शर्तों के साथ हुआ कि पाकिस्तान, इन विमानों का इस्तेमाल युद्ध जैसे हालात में नहीं करेगा। 

अधिकारियों के मुताबिक, बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायुसेना की एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद पाकिस्तानी के लड़ाकू विमानों ने जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की और कथित तौर पर कुठ बम गिराए। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। इसके थोड़ी देर बाद ही कथित तौर पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान के मार गिराए जाने की खबर आई, जो कि पाकिस्तान की ओर जाकर गिरा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुनिया का दशक- राजनीतिक उथल-पुथल के साथ रहा प्राकृतिक आपदाओं का भी बवाल
Next: इमरान सरकार का पहला साल खत्म होने तक 80 लाख लोग गरीब, अगले साल तक इतने करोड़ हो जाएंगे गरीब

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.