Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 2 months ago (Last updated: 2 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260807-WA0281

कटरा बाजार,गोण्डा। मैज़ापुर चीनी मिल की ओर से मानसून गन्ना बुआई अभियान के तहत रीजन-2 के बरखंडीनाथ गेट अंतर्गत ग्राम मलौना में ग्राम स्तरीय मानसून प्लांटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषक शंकर यादव के खेत पर उन्नत गन्ना प्रजाति को लख 14201 की सफल मानसून प्लांटिंग कराई गई। इस अवसर पर डीजीएम (केन) पी. के. प्रभात, आर.एच. संजय मिश्रा तथा क्षेत्र सहायक जितेन्द्र कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने खेत पर पहुंचकर किसानों से संवाद किया और आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से गन्ने की उत्पादकता बढ़ाने के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में किसानों को मानसून के दौरान गन्ना बुआई के लाभ, उन्नत बीज प्रजातियों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाकर वैज्ञानिक तरीके से खेती करेंगे तो उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ गन्ने की गुणवत्ता में भी सुधार होगा, जिससे उन्हें बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। डीजीएम (केन) पी. के. प्रभात ने किसानों को को लख 14201 एवं सीओ-0118 जैसी अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत गन्ना प्रजातियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नई प्रजातियां बेहतर पैदावार के साथ चीनी की रिकवरी बढ़ाने में भी सहायक हैं। साथ ही किसानों से चीनी मिल के साथ समन्वय बनाकर गुणवत्तापूर्ण गन्ना उत्पादन करने की अपील की गई। अधिकारियों ने किसानों को खेती में आधुनिक उपकरणों एवं वैज्ञानिक तकनीकों के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि समयबद्ध कृषि कार्यों से लागत कम होगी और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी गन्ना उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सवाल रखे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।मैज़ापुर इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को किसानों ने उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने की मांग की। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी गन्ना खेती के प्रति जागरूक करना तथा अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई किसान उपस्थित रहे।


About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां
Next: *श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 19 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.