Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 2 months ago 1 minute read 0 comments
1000944115

जिलाधिकारी ने एनएच-27 लखनऊ-गोरखपुर मार्ग एवं अयोध्या-लखनऊ मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर ओवरहेड बोर्ड एवं संकेतक लगाने के निर्देश दिए, ताकि वाहन चालकों को मार्ग, गति सीमा, दिशा एवं अन्य आवश्यक यातायात संबंधी सूचनाएं स्पष्ट रूप से उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने सड़कों पर जहां भी मैनहोल खुले हैं अथवा सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, उनकी तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। बाजार क्षेत्रों में सड़क एवं मार्ग की आवश्यकतानुसार चौड़ाई बढ़ाने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने रामपथ,श्रीराम मंदिर तक संचालित गोल्फकार्ट के संचालन एवं यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोल्फ कार्ट एजेंसियों एवं चालकों के साथ बैठक कर उन्हें यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के लिए सख्त निर्देश देने को कहा।

इसके साथ ही जनौरा अंडरपास के पास आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में संचालित सभी स्कूली वाहनों का सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने वाले वाहनों का तत्काल संचालन रोकने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ओमनी वैन एवं ई-रिक्शा से बच्चों को विद्यालय न भेजा जाए। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: *श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*
Next: सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 hours ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 2 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.