Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जामिया के छात्रों का प्रदर्शन, लिस कार्रवाई के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग
  • देश

जामिया के छात्रों का प्रदर्शन, लिस कार्रवाई के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

देश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के नाम पर हिंसा की आग भड़कती जा रही है। असम और बंगाल से शुरू हुई हिंसा की लपटों ने रविवार को राजधानी दिल्ली और अलीगढ़ को भी चपेट में ले लिया। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी सहित छह जिलों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। इसके चलते दिल्ली और पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में हिंसा के बाद कई राज्यों में हाईअलर्ट जारी। जोन व सेक्टर्स में बांटकर पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगाई गईं। दिल्ली के जामिया मिल्लिया विश्वविद्यालय और अलीगढ़ के एएमयू में उपद्रवियों ने सबसे ज्यादा बवाल किया।

  • 11:10 AMसीजेआइ बोबडे सख्तसीजेआइ बोबडे ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि वे छात्र हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे कानून  को अपने हाथ में ले सकते हैं।सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर कल सुनवाई करेगा।
  • 11:05 AMदंगों के माहौल में नहीं लेंगे संज्ञानचीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबडे ने कहा कि हम अधिकारों का निर्धारण करेंगे, लेकिन दंगों के माहौल में नहीं। इसे रूकने दीजिए फिर हम इस पर संज्ञान लेंगे। हम अधिकारों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के खिलाफ नहीं हैं।
  • जामिया के छात्रों ने सीबीआइ जांच की मांग कीजामिया के छात्रों ने दिल्ली में विश्वविद्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार को पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग की। 
  • 10:56 AMसुप्रीम कोर्ट ले स्वत: संज्ञानमुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंग ने जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की घटनाओं का उल्लेख किया। जयसिंह ने इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान ले।
  • तत्काल सुनवाई से इन्कारदिल्ली हाईकोर्ट ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ याचिका की तत्काल सुनवाई करने से मना कर दिया।
  • 10:40 AMमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति का संज्ञान लियामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन के बाद डीजीपी ओपी सिंह से स्थिति का संज्ञान लिया है।
  • 10:38 AMछात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायररविवार रात जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की।
  • 10:36 AMकेरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक साथ खड़ाएलडीएफ-यूडीएफ संयुक्त विरोध में केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने कहा कि वर्तमान माहौल भाजपा-आरएसएस द्वारा बनाया गया है। वे अपने एजेंडे को लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। देश में स्थिति अस्थिर है। केरल नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ एक साथ खड़ा है।

केरल में विरोध प्रदर्शन

 तिरुवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। 

इंटरनेट सेवाएं असम के 10 जिलों में 24 घंटे के लिए निलंबित

इंटरनेट सेवाएं असम के 10 जिलों (लखीमपुर, तिनसुकिया, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चराइदेव, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप (मेट्रो) और कामरूप) में 24 घंटे के लिए निलंबित। आज सुबह तक इसे निलंबित रखा जाना था।

असम में सुधरे हालात

 असम पुलिस: राज्य के स्थिति में काफी सुधार हुआ है। हम कानून की भावना का पालन करने के लिए असम के लोगों को धन्यवाद देते हैं। गुवाहाटी में 16 दिसंबर की सुबह 6 बजे से डे कर्फ्यू हटा लिया गया है। कर्फ्यू रात 9 बजे से कल सुबह 6 बजे तक रहेगा।


About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्विटजरलैंड से कम नहीं पटनीटॉप के दिलकश नजारे, कड़ाके की ठंड की चेतावनी
Next: जामिया और AMU के बाद लखनऊ के नदवा कॉलेज में भी भड़की हिंसा

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 5 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.