Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • SAAWAN: में अब सब्जियों के साथ आटा, सूजी और मैदा के भी भाव बढ़ गए हैं, जानें कितने बढ़े दाम
  • बिजनेस

SAAWAN: में अब सब्जियों के साथ आटा, सूजी और मैदा के भी भाव बढ़ गए हैं, जानें कितने बढ़े दाम

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

सावन में गर्मी से जूझ रहे लोगों को एक और झटका लगा है। सब्जियों ने एक पखवाड़े से रसोई का बजट बिगाड़ा है। अब सब्जियों के साथ आटा, सूजी और मैदा के भी भाव बढ़ गए हैं।

थोक और फुटकर बाजार में गेहूं से बने खाद्यान्न महंगे हो गए हैं। आटा, सूजी और मैदा के भाव दो-दो रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैँ। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश केसरवानी कहते हैं कि गेहूं के दाम बढ़ने के बाद आटा, सूजी और मैदा के भाव में उछाल आया। एक हफ्ता पहले 18 रुपये किलो बिकने वाला गेहूं अब 20 रुपये तक पहुंच गया है। गेहूं चढ़ा तो आटा, सूजी और मैदा महंगे हो गए।

बाजार में भाव : एक हफ्ता पहले और अब (प्रति किलो)
खाद्यान्न           14 जुलाई           21 जुलाई
आटा             23-24 रुपये       25-26 रुपये
सूजी             30-32 रुपये       34-36 रुपए
मैदा              28-30 रुपये       30-32 रुपये

टमाटर ने दी कुछ राहत 
खाने की थाली का जायका बिगाड़ने वाले टमाटर ने कुछ राहत दी है। थोक मंडी में 44 रुपये किलो तक पहुंचा टमाटर का भाव आठ रुपये लुढ़का है। मुंडेरा मंडी में सुबह बंगलूरू का टमाटर 36 रुपये किलो बिका। थोक मंडी में भाव गिरने का असर फुटकर बाजार में दिखाई नहीं पड़ा। शहर में रविवार को टमाटर 60-80 रुपये किलो बिका। बीते गुरुवार को मंडी में टमाटर 40 रुपये किलो बिका था। थोक मंडी के आढ़ती सतीश कुशवाहा ने बताया कि टमाटर की आवक बढ़े तो भाव और गिरेगा। बाकी सब्जियों के दाम जस के तस हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रघुराम राजन: भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बन सकते हैं IMF के चीफ?
Next: VARANASI: 22 वर्षीय छात्रा की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार किया है

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.