Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा, दीवार तोड़ी-ईंटें लूटीं, हरे पेड़ काटे- कटरा पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा, दीवार तोड़ी-ईंटें लूटीं, हरे पेड़ काटे- कटरा पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

Sarvoday Times 2 hours ago 1 minute read 0 comments
IMG-20260924-WA0317

कटरा बाजार, गोण्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम भदैंया में कुछ लॉगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा कर दीवार तोड़ दी, ईंटें लूट लीं और हरे पेड़ काट डाले। पीड़ित ने 23 अगस्त को ही प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन एक महीने से अधिक बीतने के बाद भी न तो मुकदमा दर्ज हुआ और न ही पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।

पीड़ित सुरेंद्र कुमार पुत्र कृपाराम निवासी भदैंया ने बताया कि गांव के ही रवींद्र कुमार, नन्दकुमार, दिनेश कुमार सहित 8 लोगों ने उसकी पैतृक भूमि पर कब्जा कर लिया है। जबकि इसी भूमि का मुकदमा सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। विरोध करने पर आरोपियों ने बनी-बनाई दीवार तोड़ दी और ईंटें उठा ले गए। खेत में लगे कीमती हरे पेड़ भी काट डाले। पीड़ित का आरोप है कि कार्रवाई न होने से आरोपी और बेखौफ हो गए हैं। वे खुलेआम गांव में घूम-घूमकर उसे परिवार सहित गांव से उजाड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे परिवार दहशत में है और किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि जिले के नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने पदभार ग्रहण करते ही सख्त निर्देश दिए थे कि हर फरियादी को शिकायत की रिसीविंग दी जाएगी और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी। लेकिन कटरा बाजार थाने में एक महीने से अधिक बीतने के बाद भी फरियादी की तहरीर पर कोई सख्त कार्रवाई न होने से एसपी के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने और परिवार को सुरक्षा दिलाने की गुहार लगाई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-25 at 4.02.40 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 days ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 5 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.