Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्‍तर भारत में शीतलहर के कारण बढ़ेगी ठंड , इन राज्‍यों में चक्रवाती हवाओं के कारण होगी बारिश।
  • देश

उत्‍तर भारत में शीतलहर के कारण बढ़ेगी ठंड , इन राज्‍यों में चक्रवाती हवाओं के कारण होगी बारिश।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
sheet

पहाड़ों के उत्तरी भागों में शुष्क मौसम के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी रहेगी। यही नहीं उत्‍तर भारत के कई इलाकों में घने कोहरे के साथ शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है। उत्तर के पहाड़ी इलाकों में मौसम ठिठुरन भरा होगा जबकि मैदानी इलाकों में उत्तर की ओर से बेहद सर्द हवाएं चलेंगी।

चंद्रा वैली में सड़क बहाली का काम जारी है। हालांकि, पूरे सूबे में अभी भी दो राष्ट्रीय राजमार्गों समेत 218 सड़कें बंद हैं। बर्फबारी और बारिश से सूबे में 45 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो 19, 20 और 21 दिसंबर को मौसम के तेवरों के कड़ा होने से ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं। वहीं दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में घने कोहरे की शुरुआत भी हो चुकी है। इस साल ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब पंजाब से लेकर हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी इलाकों और दिल्ली सहित उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में धुंध बनी हुई है। 

स्काईमेट वेदर के अनुसार जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकल जाने के बाद अब उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चलने लगी हैं। दिल्ली एनसीआर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नागरिकता कानून के नाम पर उपद्रव जारी, केरल में बस पर पथराव
Next: जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने अपने छात्रों की मदद के लिए नियुक्‍त किए अधिकारी.

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

रेलवे फाटक का बैरियर तोड़कर वाहन चालक फरार, आरपीएफ ने की पहचान

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.