Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किये बड़े खुलासे, कहा-पांच लाख वापस कर.
  • मनोरंजन

अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किये बड़े खुलासे, कहा-पांच लाख वापस कर.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
UHI

लीविजन का सबसे विवादित बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े के साथ रश्मि देसाई और अरहान खान की प्रेम कहानी मुश्किल दौर से गुजर रही है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में इन दोनों को अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा रहा है। अरहान खान ने शो के अंदर आरती से बात करने के दौरान कहा था कि उन्होंने रश्मि का साथ उस समय से दे रहे हैं जब वह रोड पर आ गई थीं और दिवालिया हो गई हैं। 

अरहान की इस बात पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई। अब अरहान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड ने उनके बारे में कई सारे खुलासे किए हैं। अरहान की पूर्व गर्लफ्रेंड का नाम अमृता धनोआ है। एक मिडिया रिपोर्टर के अनुसार अमृता ने खुलासा किया है कि अरहान ने उनसे पैसे लिए और कभी वापस नहीं किया। इसके साथ भी अरहान ने अमृता से भी अपनी शादी का राज छुपाकर रखा था। अमृता धनोआ ने कहा, ‘मैं साल 2006 में पहली बार एक दोस्त की जरिए अरहान खान से पार्टी में मिली। 

 इस दौरान हम दोनों ने काफी बातें कीं और हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके सात-आठ दिन बाद अरहान अपना पूरा सामान लेकर मेरे घर आ गए और बोले कि मेरे घर में कुछ परेशानी हो गई है क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो ? इसके बाद हम दोनों ने किराये पर नया फ्लैट लिया और लगभग पांच साल तक लिव इन में रहे। 

‘ अरहान की शादी पर भी बात करते हुए अमृता धनोआ ने कहा कि, ‘अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी। वह इस तरह का इंसान है जो लड़कियों का इस्तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है। बिग बॉस में आने से पहले पांच महीने तक वह मेरे संपर्क में था। उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिए हैं और उन पांच सालों में मैंने पता नहीं कितने रुपये अरहान पर खर्च किए। इतना ही नहीं अमृता धनोआ ने कहा कि उन्होंने अरहान के विरुद्ध एफआईआर तक दर्ज करवाई थी और उससे कहा था कि मेरे रुपये वापस कर दे या फिर कोर्ट के बाहर फैसला कर ले। अगर वह मेरे पैसे वापस नहीं करता है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। मेरे घर पर अरहान के आने के सीसीटीवी फोटेज भी हैं।’

Post navigation

Previous: सोमवार को डटी रही रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 2’, ‘द बॉडी’ का निकला दम।
Next: BB13 : सिद्धार्थ के आते ही नॉमिनेट हुए 7 लोग, मास्टरमाइंड से नहीं बच पाए घरवाले।

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.