Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • न्यूजीलैंड: ज्वालामुखी विस्फोट में अब तक 18 मरे, 2 लापता.
  • विदेश

न्यूजीलैंड: ज्वालामुखी विस्फोट में अब तक 18 मरे, 2 लापता.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
iok

 न्यूजीलैंड के व्हाइट आइलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है. स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने सभी पीड़ितों की पहचान प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनमें दो लापता व्यक्ति भी शामिल हैं, जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया है. एफे न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने 17 लोगों के नाम जारी किए हैं, लेकिन एक व्यक्ति की पहचान नहीं की, जिसकी ऑस्ट्रेलिया के एक अस्पताल में मौत हो गई है.

इस विस्फोट के बाद पीड़ितों में से दो व्यक्ति लापता हो गए थे. इनमें एक 17 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक विनोना लैंगफोर्ड और दूसरा स्थानीय टूर गाइड हेडन मार्शल इनमैन (40) शामिल है. विस्फोट नौ दिसंबर को हुआ था. पुलिस उपायुक्त जॉन टिम्स ने एक बयान में कहा कि पुलिस के ईगल हेलीकॉप्टर ने मंगलवार को दोनों लोगों को खोजने के लिए तुंगवाका खाड़ी में अभियान चलाया.

17 पहचाने गए पीड़ितों में दो न्यूजीलैंड के, 12 ऑस्ट्रेलियाई और तीन अमेरिका के निवासी थे जो ऑस्ट्रेलिया में रहते थे. फिलहाल, करीब 14 लोग न्यूजीलैंड के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से अधिकांश गंभीर रूप से जले हुए हैं. इसके अलावा 12 पीड़ित ऑस्ट्रेलिया में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं.

जिस समय यह विस्फोट हुआ, उस वक्त कुल 47 लोग द्वीप पर मौजूद थे. इन लोगों में 24 ऑस्ट्रेलियाई, नौ अमेरिकी, पांच न्यूजीलैंड निवासी, चार जर्मन, दो ब्रिटेन के निवासी, दो चीनी और एक मलेशियाई नागरिक शामिल हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इमरान पर भारी पड़ा सऊदी अरब का दबाव और मलेशिया सम्‍मेलन में जाने से करनी पड़ी ‘तौबा’।
Next: newsमेक्सिको में नेशनल गार्ड और आतंकियों के मध्य घमासान युद्ध, 8 ने गवाईं अपनी जान।

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.