Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा है सोने का भाव।
  • बिजनेस

चांदी के वायदा भाव में आई गिरावट, जानिए क्या चल रहा है सोने का भाव।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
GY7G

वायदा बाजार में बुधवार को चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, सोना लगभग स्थिर बना हुआ है। बुधवार सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव बिना किसी बदलाव के ट्रेंड कर रहा था। इससे पांच फरवरी 2020 का सोने का वायदा भाव 37,940 रुपये प्रति दस ग्राम पर बना हुआ था।

वहीं, चांदी के वायदा भाव में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 मार्च 2020 के चांदी के वायदा भाव में बुधवार सुबह 11 बजकर 12 मिनट पर 0.01 फीसद या 6 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। इस गिरावट से 5 मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 44,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

उधर 3 अप्रैल 2020 के सोने के वायदा भाव में बुधवार को मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर तीन अप्रैल 2020 की सोने की वायदा कीमत 0.03 फीसद या 11 रुपये की मामूली तेजी के साथ 38,013 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

गौरतलब है कि एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के भाव में 11 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई थी। इस तेजी से मंगलवार को सोने का भाव 38,771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी में मंगलवार को 75 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव मंगलवार को 45,610 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 

वैश्विक स्तर की बात करें, तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार को सोने का हाजिर भाव 0.04 डॉलर की बढ़त के साथ 1476.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। उधर चांदी का हाजिर भाव बिना किसी बदलाव के 17.01 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

आइए अब क्रूड ऑयल का वायदा भाव जानते हैं। बुधवार को क्रूड ऑयल के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को 11 बजकर 6 मिनट पर 18 दिसंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 0.60 फीसद या 26 रुपये की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रही थी। इस गिरावट से 18 दिसंबर 2019 की क्रूड ऑयल की वायदा कीमत 4303 रुपये प्रति बैरल पर बनी हुई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SEBI ने PC Jeweller के प्रवर्तकों को भेजा नोटिस, जानिए किस वजह से संकट में है ज्वेलरी कंपनी
Next: इकोनॉमी के बारे में अमित शाह का बड़ा बयान, कहा- दुनियाभर की सुस्ती से प्रभावित हो रही भारतीय अर्थव्यवस्था।

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.