Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिहार, कर्नाटक में बाढ़ से 6 फीसदी फसल खराब: क्रिसिल।
  • बिजनेस

बिहार, कर्नाटक में बाढ़ से 6 फीसदी फसल खराब: क्रिसिल।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
UIJ

बाढ़ (Flood) और भारी बारिश के कारण इस साल महाराष्ट्र (Maharashtra), बिहार (Bihar) और कर्नाटक (Karnataka) में खरीफ फसलों को हुए नुकसान के कारण उत्पादन में चार से छह फीसदी की गिरावट आ सकती है. यह आकलन रेटिंग व रिसर्च कंपनी क्रिसिल की मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में किया गया है. क्रिसिल का अनुमान है कि फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) में खरीफ फसलों के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले चार से छह फीसदी की गिरावट आ सकती है.

रिपोर्ट के अनुसार, खरीफ सीजन के दौरान बुवाई में विलंब होने के कारण फसलों की तैयारी में भी विलंब हो गया जिसके कारण मंडियों में आवक में 38 फीसदी की गिरावट आ गई, लिहाजा कीमतों में भारी तेजी आई है. इस प्रकार महंगाई बढ़ने से देश के आम लोगों पर असर पड़ा है.

क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “सितंबर-अक्टूबर के दौरान भारी बारिश होने के कारण खरीफ फसलों का उत्पादन पिछले साल से चार से छह फीसदी घट सकता है, लेकिन मानसून के दौरान बारिश सामान्य से 10 फीसदी ज्यादा रहने से जलाशयों में पानी भरा हुआ है जिससे रबी फसलों की पैदावार बढ़ने से उत्पादन में इस साल सात से आठ फीसदी की वृद्धि होने की संभावना है.”

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ ताजा रिकॉर्ड स्तर, Nifty Bank ने भी तोड़ा अपना रिकॉर्ड।
Next: बजट 2020: रेल यात्रियों को स्टेशनों में मुफ्त Wi-Fi की मिल सकती है सौगात

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.