Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्याज़ के बाद आलू ने निकाली लोगों की जान, आसमान पर पहुंचे दाम ।
  • बिजनेस

प्याज़ के बाद आलू ने निकाली लोगों की जान, आसमान पर पहुंचे दाम ।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
YY7

आम आदमी की जेब पर और अधिक बोझ पड़ने वाला है, सब्जियां खरीदना. क्योंकि प्याज और दालों की कीमत के बाद अब आलू के दाम आसमान छू रहे है. पिछले 10 दिनों में आलू का रीटेल दाम 100 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया हैं. आलू की कीमत 40-50 रुपये किलो हो गई है. गाठ वर्ष के मुकाबले दिसंबर में इसकी कीमतें दो से तीन गुना तक बढ़ी हैं.

हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि आलू कीमतें कुछ दिनों में सामान्य हो जाएंगी. दिल्ली के रीटेल बाजारों में शनिवार को आलू के औसत भाव 40 रुपये किलो थी, जो अगले दिन 50 रुपये तक बिका. पिछले सप्ताह यह 20 से 25 रुपये की रेंज में था. आजादपुर मंडी में अधिकतम थोक कीमत 21 रुपये किलो थी, यही आलू दिसंबर 2018 में 6-10 रुपये किलो बिक रहा था. इसकी वजह आलू कारोबारियों ने पंजाब से नए आलू की आवक में कमी और बारिश की वजह से निकासी प्रभावित होने से दाम बढ़ गए हैं.

आलू कीमतों का ट्रेंड प्याज से बिल्कुल अलग है. यह वृद्धि तकनीकी है, जो जल्द सामान्य हो जाएगी. हालांकि रीटेल कीमतें 20-25 के स्तर पर कायम ही रहेंगी. यूपी से नए आलू की सप्लाई जनवरी-फरवरी में शुरू होती है. आलू के अलावा अधिकतर हरी सब्जियां भी बारिश और ओलावृष्टि के चलते महंगी हो गई हैं. गोभी, पालक, टमाटर की कीमतें भी पिछले दिसंबर के मुकाबले 50-60% अधिक हो गईं हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बजट 2020: रेल यात्रियों को स्टेशनों में मुफ्त Wi-Fi की मिल सकती है सौगात
Next: BHARAT BOND ETF VS FD: सुरक्षा, रिटर्न और टैक्स छूट के अनुसार कहा करें निवेश ।

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.