Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दूसरी शादी के विवादों में आने पर फूटा श्वेता तिवारी का दर्द, कहा- ‘बुरी तरह टूट गई थीं.
  • मनोरंजन

दूसरी शादी के विवादों में आने पर फूटा श्वेता तिवारी का दर्द, कहा- ‘बुरी तरह टूट गई थीं.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
TYYUTYY

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी शादी को लेकर एक बार फिर चुप्पी तोड़ी है. जी हाँ, बीते दिनों से श्वेता का उनके दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ विवाद चल रहा है और दोनों के बीच अब कुछ भी ठीक नहीं है. ऐसे में श्वेता ने अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं जो चौकाने वाले हैं. जी दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने बताया कि कैसे उन्होंने इन मुश्किल भरे दिनों में खुद को संभाला है. जी हाँ, उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी पलक ने इन दिनों मेरा बहुत ध्यान रखा, जबकि मेरे खानदान ने 5 साल में बस एक ही बार मेरा हाल जाना है.’

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, ‘लोगों के लिए ये कहना आसान होता है कि लड़की ने ही कुछ किया होगा या फिर उसमें ही कोई दिक्कत होगी जो दूसरी शादी भी नहीं चली. जब मेरा करियर ऊंचाई पर था तब मैंने शादी की थी. लोगों ने तब कहा था कि मेरा करियर खत्म हो चुका है. लेकिन मैंने कभी लोगों की सोच को खुद पर हावी नहीं होने दिया.’

वहीं आगे अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए श्वेता ने कहा कि, ”जब उन्हें परिवार की जरूरत थी और उन्हें उनका सपोर्ट नहीं मिला तब वो बुरी तरह टूट गई थीं, लेकिन अपने बच्चों की वजह से उन्होंने खुद को संभाला. मैं मां हूं और मुझे अपने बेटे और बेटी को बड़ा करना है, मुझे घर चलाना है इसलिए मैं कमजोर नहीं पड़ सकती. मेरी बेटी पलक ने मेरी मां बनकर मेरा ख्याल रखा.” आप सभी को बता दें कि श्वेता आजकल शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ में दिखाई दे रहीं हैं.

Post navigation

Previous: BIGG BOSS 13: शहनाज ने पारस को कही दिल की बात, सिद्धार्थ ने दिया ये रिएक्शन।
Next: महाराष्ट्र में कांग्रेस, NCP समेत कई दल करेंगे विरोध मार्च, कर्नाटक-बिहार में बंद.

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.