Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीलमपुर हिंसा मामले में 10 और लोगों को किया अरेस्ट, अब तक 18 गिरफ्तार.
  • देश

सीलमपुर हिंसा मामले में 10 और लोगों को किया अरेस्ट, अब तक 18 गिरफ्तार.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
u7uuyt

जानकारी के मुताबिक सभी आरोपियों को वीडियो फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं और इनमें से 4 का आपराधिक बैकग्राउंड रहा है. इन पर आरोप है कि इन्होंने गाड़ियों पर पथराव किया ओर बाइक को आग के हवाले किया था साथ ही पुलिस बूथ में आग लगाई. 

नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के विरोध में दिल्ली के उत्तर-पूर्व इलाके में हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी के मामले में मंगलवार देर रात तीन प्राथमिकियां दर्ज की गई थीं.  

सीलमपुर हिसा मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने 10 और लोगों को ग्रिफ्तार किया है. बुधवार को 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार होने वालों की संख्या 18 हो गई है. 

सीलमपुर में उपजी हिंसा में 12 पुलिसकर्मियों और कुछ बच्चों समेत कुल 34 लोग घायल हुए. पुलिस ने यह भी दावा किया था कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के तीन कर्मी भी घायल हुए हैं. एक पुलिसकर्मी को पीटा गया और उसका वायरलेस सेट छीन लिया गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जनवरी में बनेगा ट्रस्ट, साधु संत हो सकते हैं शामिल.
Next: राजनाथ सिंह बोले, ‘PAK द्वारा भारत विरोधी हिंसा को उकसाना शांति में मददगार नहीं’.

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 day ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 day ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 2 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.