Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष के समक्ष कश्‍मीर पर की चर्चा.
  • विदेश

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी समकक्ष के समक्ष कश्‍मीर पर की चर्चा.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
RTGR

 विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और अमेरिकी सांसदों के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कश्‍मीर के ताजा हालात पर संक्षिप्‍त चर्चा की गई। विदेश मंत्री ने कहा कि बुधवार को अमेरिका में उनके समकक्ष पोम्पिओ के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क ओशो के साथ दूसरे 2 + 2 संवाद में शामिल हुए। इसके साथ उन्‍होंने अमेरिकी कांग्रेस के सदस्‍यों से नागरिक संशोधन कानून 2019 पर अलग से चर्चा की। 

भारतीय पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में जयशंकर ने कहा कि पोम्पिओ के साथ कश्‍मीर के हाला पर चर्चा की गई। उन्‍होंने कहा कि पोम्पिओ के साथ उनकी सकारात्‍मक चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा कि मैंने उनको कश्‍मीर के ताजा हालत की जानकारी दी। उधर, भारतीय विदेश मंत्री ने अमेरिकी प्रति‍निधि सभा की सदस्‍य प्रमिला जयपाल के साथ अपनी बैठक रद कर दी है। विदेश मंत्री ने कहा है कि उनको भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसियों से मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। बता दें कि प्रमिला जयपाल भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस की सदस्‍य हैं। 

विदेश मंत्री जयशंकर ने जयपाल की कश्‍मीर रिपोर्ट पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट पूरे हालात की स‍ही तस्‍वीर नहीं पेश करती है। इस समय यह रिपोर्ट प्रतिनिधि सभा में बहस के लिए है। बता दें कि कश्मीर से प्रतिबंध हटाने के लिए अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने संसद में प्रस्ताव पेश कर रखा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल और इंदौर में आयोजित होगा आइफा अवॉर्ड समारोह-2020.
Next: वैक्सिंग करवाने से स्किन में होते है ये नुकसान, इन्हे जरूर जान ले आप

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.