Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रमिला जयपाल के पक्ष में उतरी कमला हैरिस, विदेश मंत्री जयशंकर के फैसले का खारिज किया.
  • विदेश

प्रमिला जयपाल के पक्ष में उतरी कमला हैरिस, विदेश मंत्री जयशंकर के फैसले का खारिज किया.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
7uy7

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी कांग्रेेस की प्रमिला जयपाल के साथ अपनी बैठक रद कर दी। विदेश मंत्री ने कहा है कि उनको भारतीय-अमेरिकी कांग्रेसियों से मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। प्रमिला जयपाल भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस की सदस्‍य हैं। जयपाल ने कश्‍मीर के हालात का मामला कांग्रेस में उठाया है। इसको लेकर वह काफी सुर्खियों में रही हैं। बता दें कि प्रमिला जयपाल भारत के चेन्‍नई मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। वह अमेरिकी कांग्रेस की सदस्‍य हैं।

विदेश मंत्री जयशंकर ने जयपाल की कश्‍मीर रिपोर्ट पर अपनी टिप्‍पणी करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट पूरे हालात की स‍ही तस्‍वीर नहीं पेश करती है। इस समय यह रिपोर्ट प्रतिनिधि सभा में बहस के लिए है। बता दें कि कश्मीर से प्रतिबंध हटाने के लिए अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने संसद में प्रस्ताव पेश कर रखा है। इस प्रस्ताव का पिछले काफी दिनों से अमेरिका में विरोध हो रहा है। यही नहीं इस विरोध में भारतीय अमेरिकन के समूह ने उनके दफ्तर के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन भी कर चुका है।

जयपाल इस प्रस्ताव के जरिए मांग कर रही हैं कि भारत सरकार जितना जल्दी संभव हो हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दे और कश्‍मीर में संचार शुरु किया जाए। इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षबलों को वहां पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की शर्त भारत सरकार को कड़ी नहीं करनी चाहिए।

भारत सरकार ऐसे आरोपों को निराधार बता चुकी है। प्रमिला जयापाल ने जो प्रस्ताव पेश किया है। उसे सिर्फ रिपब्लिकन सांसद स्टीव वाटकिंस का समर्थन मिला है। यह साधारण प्रस्ताव है, जिस पर सीनेट में वोटिंग नहीं हो सकने की जानकारी सामने आई है और न ही इसे लागू करने के लिए कोई दबाव बनाया जा सकता है। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा अध्‍यक्ष ने दिखाई दयालुता, सड़क किनारे बसेरा बनाए लोगों के बीच बांटे कंबल .
Next: यूएस-इंडिया 2+2 डायलॉग: पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची, आतंकवाद को लेकर इमरान सरकार को घेरा.

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.