Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीरिया में सेना की भीषण बमबारी से मची अफरा-तफरी, तुर्की सीमा की तरफ भागे हजारों लोग.
  • विदेश

सीरिया में सेना की भीषण बमबारी से मची अफरा-तफरी, तुर्की सीमा की तरफ भागे हजारों लोग.

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
yujh

दक्षिणी इदलिब में 16 दिसंबर के बाद से हवाई हमले और गोलाबारी तेज होने के बाद दक्षिण इदलिब के मारेत अल-नुमान इलाके से हजारों नागरिकों के उत्तरी प्रांत की ओर पलायन करने की खबर है। यूनाइटेड नेशन ऑफिस फॉर कोर्डिनेशन ऑफ ह्यूमैनटेरियन अफेयर्स का यह बयान तब आया है जब सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स ने कहा कि इदलिब में सीरियाई सेना और सशस्त्र समूहों के बीच झड़पों में 80 से अधिक लोग मारे गए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा है कि बीते 72 घंटों में हजारों परिवारों के विस्थापित हुए हैं। मारेत अल-नुमान में और उसके आसपास करीब 163,000 लोग हैं तथा हजारों परिवारों के उत्तरी प्रांत की ओर भागने की खबर है। 

बीते 19 दिसंबर के बाद से मारेत अन-नुमान शहर के लोगों ने मानवीय समुदाय से बात करनी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि वे सुरक्षित बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन भारी बमबारी के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।

रूसी और तुर्की सेना अकसर एयर स्ट्राइक समेत अन्य हमले करती रहती है। बचाव दल ने बताया कि पिछली रात एयर स्ट्राइक में इलाके के एक गांव के 11 लोग मारे गए। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी के अनुसार, आवासीय इलाकों में हुए हमलों में इस साल अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यूएस-इंडिया 2+2 डायलॉग: पाकिस्‍तान को लगी मिर्ची, आतंकवाद को लेकर इमरान सरकार को घेरा.
Next: महात्मा गांधी की विरासत को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी नेता ने पेश किया बिल.

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.