Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इस्लामिक सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ पाकिस्तान, सामने आई चौंकाने वाली वजह ।
  • विदेश

इस्लामिक सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ पाकिस्तान, सामने आई चौंकाने वाली वजह ।

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
juiuuiuiuiu

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप एर्दोगन ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान कुआलालंपुर इस्लामिक शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ क्योंकि उसे सऊदी अरब की तरफ से ना आने के लिए धमकी दी गई थी। जागरण डॉट कॉम के मुताबिक, एर्दोगन ने दावा किया कि सऊदी अरब सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ वित्तीय प्रतिबंधों की धमकी दी थी, इस डर के कारण वह कुआलालंपुर इस्लामिक शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि, इस हफ्ते के शुरू में मलेशिया द्वारा आयोजित इस्लामिक शिखर सम्मेलन में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मिस्र जैसे राष्ट्रों को शामिल नहीं किया गया था। पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली को कम करने में इन देशों की सहायता का हाथ रहता है। पाकिस्तान के पीएम इमरान खान सऊदी अरब गए और वहां से लौटने के बाद ऐलान किया कि वह कुआलालंपुर नहीं जा रहे हैं। बाद में स्पष्ट हुआ कि पाकिस्तान से कोई नहीं जा रहा है।

न्यूज़ स्टेट पर छपी खबर के मुताबिक, सऊदी अरब और यूएई को इस बात का अंदेशा है कि कुआलालंपुर में बुधवार से शुरू हुआ मुस्लिम देशों का सम्मेलन सऊदी अरब स्थित आर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) के समानांतर एक नया संगठन खड़ा करने कि कोशिश है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महात्मा गांधी की विरासत को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी नेता ने पेश किया बिल.
Next: BIGG BOSS 13: रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर इस वजह से फेंकी चाय, सलामन ने लगाई फटकार ।

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.